Vodafone लाया दो नए कॉम्बो प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे या लाभ

Join Us icon

मर्ज होने के बाद Vodafone Idea देश का सबसे बड़ी टेलीकॉम नेटवर्क बन गया है। लेकिन ट्राई की रिपोर्ट पर गौर करें तो इस बड़ी कंपनी को भी लगातार अपने यूजर्स खोने पड़ रहे हैं। इसी को देखते हुए वोडाफोन और आइडिया अपने नए प्लान के साथ यूजर्स को लुभाने की कोशिश में लगी हुई हैं।
यूजर्स और टेलिकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन को देखते हुए वोडाफोन ने इस बार अपने दो नए कॉम्बो प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी द्वारा 205 रुपए और 225 रुपए वाले प्लान पेश किए गए हैं। शुरुआती दौर में में कंपनी इन दोनों प्लान को कर्नाटक, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उपलब्ध करा रही है। इन प्लान को टेलिकॉम टॉक पर स्पॉट किया गया है।

वोडाफोन का 205 रुपए वाला प्लान

वोडाफोन ने 205 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि यह एक बोनस कार्ड प्रीपेड प्लान है। रिपोर्ट के अनुसार इस प्लान में किसी भी प्रकार टॉकटाइम नहीं ऑफर किया जा रहा है, लेकिन सबस्क्राइबर्स को इस प्लान में फ्री कॉलिंग और डाटा का लाभ मिलेगा। प्लान को साथ सबस्क्राइबर्स को पूरे वैधता के दौरान 2जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग कॉल का लाभ मिलेगा। साथ ही प्लान में 35 दिन की वैलिडिटी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Vodafone का 255 रुपए वाला प्लान अब हुआ सस्ता, जानें अब क्या मिलेगा फायदा

Photo: realgujarat.com
Photo: realgujarat.com

वोडाफोन का 225 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें 225 रुपए वाले प्लान की तो इस बोनस कार्ड प्लान में यूजर्स को 48 दिन की वैलिडिटी के साथ 4जीबी डाटा मिल रहा है। वहीं, इस प्लान में भी यूजर्स को किसी प्रकार का टॉकटाइम नहीं मिल रहा है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही प्लान के साथ 600 फ्री एसएमएस मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने बदला 139 रुपए वाला प्लान, अब मिलेगा पहले से कमब डाटा

vodafone
कंपनी द्वारा पेश किए गए दोनों प्लान के साथ ही सबस्क्राइबर को वोडाफोन प्ले ऐप पर लाइव टीवी और मूवी को भी फ्री में ऐक्सेस करने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, अभी यह प्लान कर्नाटक, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सर्किल के लिए उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here