
Huawei ने पिछले महीने अपनी नोवा सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन Nova 5, Nova 5i और Nova 5 Pro को लॉन्च किया था। इन फोन के बाद रिपोर्ट सामने आई की कंपनी इस सीरीज के अंदर नए डिवाइस Nova 5i Pro को भी पेश करने की योजना बना रही है। वहीं, अब कंपनी ने Nova 5i Pro की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।
Huawei ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक नया प्रोमो वीडियो टीज किया। इश वीडियो में इस बात की जानकारी सामने आई कि कंपनी 26 जुलाई को Nova 5i Pro स्मार्टफोन को पेश करेगी। वहीं, शुक्रवार यानी 26 जुलाई के लॉन्च से पहले कंपनी इस फोन की प्री-सेल शुरु कर चुकी है।
अब तक Nova 5i Pro को लेकर कई लीक व जानकारियां सामने आ चुकी हैं। हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट किया गया था जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं, इसे टेना के बाद स्लैशलीक पर देखा गया था। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Huawei के ये दमदार फोन
स्लैशलीक के मुताबिक Huawei Nova 5i Pro को टेना पर SPN-AL00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। नए अपडेट में Nova 5i Pro की फोटोज़ को भी दिखाया गया है। इन लिस्टिंग में फोन का फ्रंट और बैक पैनल दोनों साफ नज़र आ रहे हैं जिससे फोन की डिसप्ले, लुक, डिजाईन व कैमरा प्लेसमेंट की जानकारी भी मिली।
स्पेसिफिकेशन्स
सामने आई लीक्स के अनुसार Huawei Nova 5i Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की आईपीएस डिसप्ले हो सकती है। लीक के अनुसार Nova 5i Pro को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई का ही किरीन 810 चिपसेट देखने को मिल सकती है।
Huawei Nova 5i Pro की लीक में बताया गया है था कि कंपनी इस फोन को 8जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया सकती है तथा फोन में 128जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: चार रियर कैमरे और 8जीबी रैम के साथ लीक हुआ Huawei Nova 5i Pro
Nova 5i Pro के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा दिए गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा जिसके साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा होगा तथा अन्य दोनों कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल के होंगे।
इसी तरह Huawei Nova 5i Pro में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लिस्टिंग की नई अपडेट में सामने आई है। Huawei Nova 5i Pro को लेकर लीक में बताया गया है यह स्मार्टफोन 4,000एमएएच की बड़ी व पावरफुल बैटरी सपोर्ट करेगा जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।





















