
हुआवई की ओर से इस साल मार्च में एन्जॉय सीरीज़ में Enjoy 9s और Enjoy 9e स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब Huawei Enjoy 9S को लॉन्च के बाद चीन की सर्टिफिकेशन साइट टेना पर स्पॉट किय गया है। टेना पर यह फोन मॉडल नंबर POT-AL00a के साथ लिस्ट हुआ है, जिससे जानकारी मिली है कि कंपनी इस डिवाइस के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
बता दें मार्च में यह फोन 4जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज और 128 इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ था। नया वेरिएंट ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में आएगा। हालांकि, दूसरी स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसी ही रहेंगी। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और 4 रियर कैमरे के साथ सामने आया Huawei Nova 5i Pro
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया था जो 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.21-इंच की फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। एन्जॉय 9एस एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9.0 आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश हुआ है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने हाईसिलिकॉन किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी51 जीपीयू दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Huawei Mate X के पोस्टर आए सामने, लॉन्च होने वाला है कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई एन्जॉय 9एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का वाईड एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए एन्जॉय 9एस एआई तकनीक से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है।






















