
Samsung Galaxy A90 के लॉन्च से पहले इसके बार में अब तक कई खबर सामने आ चुकी है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन को कंपनी 4G वर्जन के साथ 5G वर्जन में भी लॉन्च करेगी। कुछ महीने पहले Samsung Galaxy A90 को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया था। मार्केट में यह डिवाइस SM-A908B मॉडल नंबर के साथ आएगा। वहीं, अब Galaxy A90 5G को वाई-फाई एलायंस पर स्पॉट किया गया है।
WIFI Alliance सर्टिफिकेशन पेज में डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई और डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ac से लैस होगा। इसके अलावा कुछ दिन पहले सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए90 5जी में 48 MP + 12 MP + 5 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung ला रहा है बेहद कम कीमत में डुअल कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला फोन, Galaxy A10s की जानकारी हुई लीक
गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार फोन को 6 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन के 5G वर्जन को दक्षिण कोरिया के अलावा कुछ यूरोपियन मार्केट में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका इसमें 4500 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: 7,040mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab S6
संभावित फीचर्स
अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 6.7-इंच का डिसप्ले दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद हो सकता है। वहीं, ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की संभावना है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा तो दूसरा 12 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसमें Tilt OIS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल से बनाए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का ही अलग वर्जन हो सकता है।


















