
Huawei को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी Mate 30 सीरीज के अंदर अपने फ्लैगशिप फोन को सितंबर महीने में पेश कर सकती है। इस सीरीज़ के तहत Mate 30 और Mate 30 Pro स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। पिछले काफी दिनों में डिवाइस के लीक व जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब Mate 30 Pro की जानकारी सामने रियल इमेज सामने आई है।
इन तस्वीरों के माध्यम से फोन के रियर और फ्रंट डिजाइन की जानकारी सामने आई है। हालांकि, फोन की तस्वीर से यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हैंडसेट Huawei Mate 30 होगा या Mate 30 Pro होगा। इसे भी पढ़ें: 40-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर्स से लैस होगा Huawei Mate 30 Pro
अगर बात करें लीक तस्वीर की तो इस फोन के डिसप्ले का कर्व्ड ऐज के साथ आएंगे। हाल ही में सामने आई लीक के अनुसार Mate 30 और Mate 30 Pro में डुअल-एज कर्व्ड डिसप्ले होगा। हालांकि, Mate 30 Pro स्क्रीन Mate 30 से ज्यादा कर्वी होगी। इसलिए सामने आई तस्वीर को Mate 30 Pro माना जा सकता है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Mate 30 Pro ट्रिपल रियर कैमरे से लैस होगा। फोन के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर्स होंगे जिनमें से दो सेंसर 40-मेगापिक्सल के होंगे। फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 40MP 1/1.5″ का होगा जो एफ/1.6 – एफ/1.4 अपर्चर की क्षमता से लैस होगा। इसी तरह फोन में 40MP 1/1.7″ का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जाएगा। Huawei Mate 30 Pro का तीसरा सेंसर 8MP टेलीलेंस होगा जो 5एक्स ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: Huawei Mate 30 Pro में होगा सर्कुलर रियर कैमरा डिजाइन, तस्वीर से हुआ खुलासा

लीक के मुताबिक Huawei Mate 30 Pro को कंपनी किरीन 985 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एक से ज्यादा रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Mate 30 Pro में 4,200एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है जो 55वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। बता दें कि हाल ही में Huawei Mate 30 Pro बैक ग्लास पैनल की तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हुई थी जिसमें फोन के रियर पैनल पर सर्कुलर रियर कैमरा डिजाइन की जानकारी मिली थी।


















