Samsung पेश कर सकता है नया फोल्डेबल स्मार्टफोन, सामने आई फोटो

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने इस साल अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड को पेश किया था। वहीं, अब सामने आ रही जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। अब खबर आई है कि सैमसंग ने एक नए डिजाइन वाले फोल्डेबल फोन का पेटेंट कराया है। पेटेंट के मुताबिक सैमसंग का यह फोन Z-Fold डिजाइन वाला होगा।

सैमसंग ने इस फोल्डेबल फोन का पेटेंट साल 2018 के आखिर में फाइल किया था जो इस महीने के पहले हफ्ते में ही पब्लिश हुआ है। पेटेंट में फोन का डिजाइन सामने आया है। अगर बात करें इस फोन के डिजाइन की तो इसमें अल्ट्रा फाइन बेजल्स के साथ बाहर की तरफ मुड़ने वाली स्क्रीन के साथ दिखाई दे रहा है।

वहीं, फोन की मेन फ्लेक्सिबल स्क्रीन दो फोल्डिंग लाइन से जुड़ा होगा। इस डिजाइन को दो बार फोल्ड किया जा सकता है। इस कारण इसे टैबलेट से एक स्मार्टफोन में आसानी से बदला जा सकेगा।


हालांकि, फिलहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, पेटेंट फाइल किए जाने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी उस डिजाइन के प्रॉडक्ट को लॉन्च किया जाएगा।

अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसे फोल्ड करके एक छोटे टैबलट में बदला जा सकता है, जिसकी बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच होगी। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है।

इस फोन में 6 कैमरे हैं। रियर पैनल पर तीन कैमरा दिया गया है। इसमें मेन सेंसर 16एमपी का है तो अल्ट्रा वाइड सपोर्ट करता है और यह एफ/2.2 अपच्रर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑटिकल जूम सपोर्ट है।

वहीं, फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है।

12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें एक साथ तीन ऐप के साथ मल्टी टास्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। इन दोनों बैटरियों की कपैसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। आमतौर पर इतने कपैसिटी की बैटरी स्मार्टफोन के बजाय टैबलेट्स में होती है। दो अलग-अलग बैटरियां 2 डिस्प्ले को पावर देंगी। गैलेक्सी फोल्ड में फोन में कुल 6 कैमरा दिए गए हैं। इनमें से 3 कैमरा फ्रंट और 3 रियर पर देखने को मिलेंगे।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here