
Samsung आने वाली 18 सितंबर को भारतीय बाजार में ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Galaxy M30s लॉन्च करने वाली है। फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो चुकी है जिसमें कैमरा, बैटरी व रैम स्टोरेज की जानकारी मिली है। वहीं दूसरी ओर सैमसंग भारत में एक और सस्ता स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। पिछले हफ्ते ही 91मोबाइल्स ने ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A20s की एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। वहीं अब एक लीक में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
Samsung Galaxy A20s
Galaxy A20s स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स एक टिप्स्टर द्वारा ट्वीटर पर शेयर की गई है। इस लीक के अनुसार Samsung Galaxy A20s को 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में इस फोन की डायमेंशन 163.31 x 77.52 x 7.99एमएम बताई गई है। वहीं साथ ही यह भी कहा गया है कि सैमसंग द्वारा Galaxy A20s को भारत में ग्रीन, ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : अब सस्ते मोबाइल पर भी चलेगा 5G, बदल जाएगी स्मार्टफोंस की दुनिया
Samsung Galaxy A20s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा यह बात पहले ही सामने आ गई थी। वहीं अब ताजा लीक में फोन की कैमरा डिटेल्स भी बताई गई है। इसके अनुसार गैलेक्सी ए20एस के बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही सेल्फी के लिए Samsung Galaxy A20s में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।

लीक के अनुसार Samsung Galaxy A20s एंडरॉयड 9 पाई आधारित होगा तथा फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक भारत में यह फोन 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने सैमसंग एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 6000एमएएच बैटरी वाले Samsung Galaxy M30s में होगा 24-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरा
वहीं कंपनी की ओर से Galaxy A20s को 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। Samsung Galaxy A20s को लेकर लीक में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 4000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा जो 15वॉट चार्जिंग फीचर से लैस होगा। वहीं कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट के साथ इस फोन में 4जी वोएलटीई मिलेगा।
Samsung की ओर से अभी Galaxy A20s को लेकर कोई भी आधिकारित जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में सामने आई स्पेसिफिकेशन्स को अभी महज एक लीक ही माना जा रहा है। वहीं Samsung Galaxy M30s की कीमत और भारतीय बाजार में कीमत तथा उपलब्धता की जानकारी के लिए 18 सितबंर का इंतजार किया जा रहा है।




















