
टेक जगत की दिग्गज कंपनी एप्पल के अपकमिंग फोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी। वहीं, अब कुछ समय पहले इस ऑफिशियल जानकारी सामने आ गई है कि कंपनी 10 सितंबर यानी आज एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है। इस इवेंट में iPhone 11 सीरीज के अंदर 3 तीन नए iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max पेश किए जा सकते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि इन नए iPhone को एप्पल के लेटेस्ट A13 चिपसेट के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही आज होने वाले इस लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी करेगी ताकि दुनियाभर के एप्पल फैन इस इवेंट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
ऐसे देंख लाइव इवेंट
एप्पल आज अपने हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में इवेंट का आयोजन करेगी। आज इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग एप्पल की वेबसाइट पर होगी। बता दें कि लाइव स्ट्रीमिंग iOS 10 या उससे ऊपर चलने वाले वर्जन और मैक कंप्यूटर पर सफारी ब्राउजर का इस्तेमाल करके आईफोन, आईपैड और आईपोड पर देखी जा सकेगी। इसके अलावा विंडोज यूज़र एज ब्राउजर के जरिए लाइव स्ट्रीम पेज़ को एक्सेस कर पाएंगे।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार iPhone 11 की कीमत 749 डॉलर (लगभग 53,700 रुपए) होगी। वहीं, ओलेड डिस्प्ले वाले मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। आईफोन 11 सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे और 20 सितंबर से ये हैंडसेट रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे।
स्पेसिफिकेशन की बात करें अपकमिंग iPhone iOS 13.1 पर चलेंगे और यह A13 चिप से लैंस होंगे। कुछ दिन पहले iPhone 11 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग 4 जीबी रैम होगी। दावा किया जा रहा है कि नए मॉडल रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे।


















