
Huawei अपनी Mate सीरीज़ को बेहद जल्द दुनिया के सामने लाने वाली है। पावरफुल स्मार्टफोंस से लैस Mate 30 series को कंपनी द्वारा 19 सितंबर को ऑफिशियल किया जाएगा। चर्चा है कि हुआवई अपनी मेट सीरीज़ के तहत Mate 30, Mate 30 Pro और Mate 30 Lite स्मार्टफोन शामिल होंगे। सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही अब Huawei Mate 30 स्मार्टफोन का रिटेल बॉक्स लीक हो गया है जिसकी फोटो इंटरनेट पर शेयर की गई है। रिटेल बॉक्स की फोटो से Huawei Mate 30 की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।
Huawei Mate 30 के रिटेल बॉक्स की फोटो चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट की गई है। इस पोस्ट में रिटेल बॉक्स को आगे और पीछे दोनों साईड से दिखाया गया है। सबसे पहले फ्रंट साईड की बात करें तो फोन का बॉक्स ब्लैक कलर है और उसपर बीच में गोल्डन कलर से Huawei Mate 30 लिखा गया है। बॉक्स की फ्रंट साईड पर ही उपरी की ओर ‘Huawei’ की ब्रांडिंग लगी है और नीचे की ओर ‘SuperSensing Camera’ और Leica का लोगो लगा हुआ है।
रिटेल बॉक्स के बैक साईड पर फोन की डिटेल लिखी गई है जिन्हें पोस्ट में ब्लर किया गया है। Huawei Mate 30 बॉक्स के बैक पैनल पर फोन का मॉडल नंबर TAS-AL00 लिखा गया है। बॉक्स के पीछे उसमें मौजूद स्मार्टफोन की रैम व स्टोरेज की जानकारी भी दी गई है। फोटो में मौजूद स्मार्टफोन के बारे में फोन पर लिखा गया है कि यह 6जीबी रैम तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। हालांकि उम्मीद है कि Huawei Mate 30 को 8जीबी रैम पर भी लॉन्च किया जा सकता है।
Huawei Mate 30
Mate 30 सीरीज़ के इस स्मार्टफोन की सीमित स्पेसिफिकेशन्स ही अभी तक सामने आई है। लीक के अनुसार Huawei Mate 30 में 6.5-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। इस फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड पर लॉन्च किया जा सकता है तथा प्रोसेसिंग के लिए Huawei Mate 30 में हुआवई का ही किरीन 990 चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं अब रिटेल बॉक्स लीक के जरिये Huawei Mate 30 में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दिए जाने की बात भी सामने आ गई है।
Huawei Mate 30 Pro
सीरीज़ के बड़े मॉडल की बात करें तो लीक के मुताबिक Huawei Mate 30 Pro को 1176 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसका साईज़ 6.8-इंच तक हो सकता है। Mate 30 Pro को कंपनी किरीन 990 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है जो 5जी सपोर्टेड होगा। वहीं लीक की मानें तो यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा तथा Mate 30 Pro में 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Huawei Mate 30 Pro में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार यह फोन 40-मेगापिक्सल का Sony IMX600 प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 40-मेगापिक्सल का वाइड सेंसर, 3एक्स आप्टिकल ज़ूम वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एक टीओएफ सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह Huawei Mate 30 Pro के फ्रंट पैनल पर भी ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की चर्चा है। यह भी पढ़ें : 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ डुअल कैमरे वाला Samsung Galaxy M10s गूगल वेबसाइट पर लिस्ट
फोन में 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्रंट सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसके साथ ही एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक टीओएफ सेंसर Huawei Mate 30 Pro के फ्रंट पैनल पर देखने को मिल सकता है। फोन को लेकर बताया गया है कि Huawei Mate 30 Pro में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी 2.0 तकनीक दी जाएगी। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 40वॉट सुपरचार्ज से लैस 4500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।


















