22 साल पहले लापता हुआ था शख्स , गूगल ने ढूंढ़ा

Join Us icon

टेक्नोलॉजी के एडवांस्ड होने के चलते आज कोई भी काम मुश्किल नहीं है। टेक्नोलॉजी की दुनिया दिन-प्रतिदिन आगे ही बढ़ती जा रही है। इसका उदाहरण हमें लगातार मिलता रहता है। वहीं, अब टेक्नोलॉजी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है, जिसे सुनकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

दरअसल, अमेरिका के फ्लॉरिडा में 22 साल पहले लापता हुए शख्स को गूगल ने ढूंढ़ निकाला। 7 नवंबर 1997 को विलियम मॉल्ड नाम का एक व्यक्ति रात के समय लापता हो गया था, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन, कई वर्षों तक पुलिस को विलियम की कोई खबर नहीं मिली। जिस रात विलियम लापता हुआ उस समय वह 40 साल का था।
google-maps
लेकिन, 22 साल बाद लापता हुआ शख्स अपनी कार में एक तालाब के पास मिला। हालांकि, पुलिस को कार में विलियम के अवशेष मिले हैं। पुलिस को जानकारी प्रॉपर्टी का सर्वे करने वाले एक व्यक्ति ने की थी जो एक लोकेलिटी की गूगल अर्थ (Google Earth) इमेज देख रहा था। गूगल अर्थ पर इमेज सर्च करते हुए उस व्यक्ति को पता लगा कि तलाब के किनारे एक कार है।

बता दें कि कुछ समय पहले TikTok से ऐप को यूज़ करने की वजह से 3 साल से लापता एक व्यक्ति अपनी पत्नी और उसके परिवार वालो से मिल पाया है। TikTok से जुड़ा यह मामला तमिलनाडु का था। ​​कृष्णानगर रहने वाला सुरेश तीन साल पहले 2016 में अपने घर से भाग गया था। सुरेश के लापता होने के बाद उसकी पत्नी और परिवार वालों के उसे काफी ढूंढ़ा लेकिन वह कहीं नहीं मिला। पुलिस रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी सुरेश का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। लेकिन अब 3 साल बाद सुरेश को एक TikTok वीडियो के जरिये उसकी पत्नी ने पकड़ लिया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here