रिलायंस जियो ने जुलाई में जोड़े 85 लाख से ज्यादा ग्राहक, ये है दूसरी कंपनियों का हाल

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में अपना सिक्का ज़मा चुकी रिलायंस जियो ने जुलाई में 85 लाख से ज्यादा नए यूजर्स को जोड़ने के साथ ही मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। जबकि इस दौरान एयरटेल ने 25 लाख 90 हजार और और वोडाफोन आइडिया ने 33 लाख 90 हजार से अधिक ग्राहक खो दिए हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। ट्राई के मासिक ग्राहकी आंकड़ों के अनुसार, जियो के अलावा बीएसएनएल ही इकलौती ऑपरेटर रही, जिसने जून की तरह ही जुलाई में नए ग्राहक जोड़े। सरकारी ऑपरेटर ने जून में 2.88 लाख नए ग्राहक जोड़े।

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जुलाई 2019 में कुल 59 लाख आवेदन मिले थे। वहीं, देश में वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की कुल संख्या जुलाई 2019 में 116.83 करोड़ पहुंच गई है, जोकि जून 2019 में यह 116.54 करोड़ थी। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber का इफेक्ट, BSNL Bharat Fiber ने फिर पेश किया 777 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान
jio-fiber-service-free-jio-4k-tv-free-jio-set-top-box-free-calling-free-landline-phone-and-free-live-tv
ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जियो के अब कुल 33.97 करोड़ ग्राहक हैं। कम कीमत के रिचार्ज पैक को दोबारा चालू करने का फायदा भी एयरटेल और वोडा-आइडिया का मिलता नही दिखाई दे रहा। जून के मुकाबले एयरटेल ने कहीं अधिक ग्राहक खोए। जून में एयरटेल ने 30 हजार के करीब ग्राहक खोए थे जो जुलाई में बढ़कर 25 लाख से भी ज्यादा हो गए। वोडाफोन ने भी जून महीने में 41 लाख के करीब ग्राहक गंवाए थे।

ब्रॉडबैंड मार्किट शेयर में भी जियो प्रतिद्वंदी कंपनियों से कहीं आगे है। 56.25 प्रतिशत मार्किट शेयर के साथ जियो टॉप पर है तो भारती एयरटेल के पास 20.52 प्रतिशत और वोडा-आइडिया के पास 18.36 प्रतिशत मार्किट शेयर है। ब्रॉडबैंड में वायरलेस और वायर सर्विस दोनों को शामिल किया जाता है। इसे भी पढ़ें: 4जी डाउनलोड स्पीड में Jio फिर बना अव्वल, वोडाफोन ने यहां मारी बाजी

बता दें कि जुलाई की तरह ही जून में भी सबसे ज्यादा ग्राहकों ने जियो के नेटवर्क को अपनाया था। वहीं, दूसरे नंबर पर बीएसएनएल रहा था। जून में Jio ने 82 लाख ग्राहकों को जोड़ा था। वहीं, अब 3 लाख की बढ़ोतरी के साथ यूजर्स की बढ़त 85 लाख रही।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here