Jio Fiber का इफेक्ट, BSNL Bharat Fiber ने फिर पेश किया 777 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने इस साल जुलाई में अपने फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया था, जिसे अब एक बार फिर पेश किया गया है। कंपनी ने Jio Fiber के इफेक्ट को देखते हुए 777 रुपए वाले प्लान को एक बार फिर पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने नए 849 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान को पेश किया है।

BSNL के 777 रुपए वाले प्लान के साथ ही नया 849 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान लिस्ट है। अगर बात करें 777 रुपए वाले प्लान की तो इसमें 50Mbps के साथछ 500 जीबी डाटा 30 दिन की वैधता के साथ मिलता है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद प्लान में 2Mbps की स्पीड पर डाटा मिलता रहेगा। इस बात की जानकारी TelecomTalk की रिपोर्ट में सामने आई है। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber के 6 प्लान हुए लॉन्च, मिलेगा 5000GB डाटा और स्पीड होगी 1 Gbps

इसके अलावा 777 रुएप वाले प्रमोशनल ऑफर के खत्म होने के बाद यूजर्स के पास 849 रुपए वाले प्लान का ऑप्शन होगा। इस प्लान में यूजर्स को 600 जीबी डाटा 50Mbps स्पीड पर मिलेगा। वहीं, 777 रुपए वाले ब्रॉडबैंड प्लान (Andaman and Nicobar को छोड़कर) सभी सर्किल में उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber को टक्कर देने के लिए BSNL का दांव, 100Mbps स्पीड में हर दिन देगी 33 जीबी डाटा

बता दें हाल ही में जियो ने अपने हाल ही में अपने फाइबर प्लान की घोषणा की थी। Reliance Jio ने अपने Jio Fiber के शुरुआती प्लान की कीमत 699 रुपये रखी है। इस प्लान को Bronze Plan नाम दिया है। यह प्लान 30 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। 699 रुपये वाले Jio Fiber Bronze Plan में 100GB डाटा दिया जाएगा जो 100 Mbps की स्पीड पर चलेगा। इस प्लान में 100GB डाटा के साथ 50GB डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। यानि यूजर्स कुल 150GB डाटा का लाभ उठा पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here