Google Pixel 4 XL की रियल फोटो आई सामने, 15 अक्टूबर को लॉन्च होगा यह प्रीमियम डिवाईस

Join Us icon

Google बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 15 अक्टूबर को न्यूयॉर्क सिटी में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी ईवेंट के मंच से पिक्सल सीरीज़ के नए फोन Pixel 4 और Pixel 4 XL लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने इस ईवेंट को Google Event 2019 का नाम दिया है और इस दिन कंपनी पिक्सल स्मार्टफोंस के साथ ही Pixelbook 2 और Google Home जैसे अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च कर सकती है। इस ईवेंट को Made by Google के नाम से प्रमोट किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है, वह है Pixel ​फोन। Pixel 4 और Pixel 4 XL को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं और अब लॉन्च से पहले ही Pixel 4 सीरीज़ स्मार्टफोन की रियल फोटोज़ भी इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

Google Pixel 4 XL की फोटोज़ को नेक्स्टरिफ्ट द्वारा शेयर किया गया है। ये हैंड्सऑन फोटोज़ हैं जिनमें Pixel 4 XL को हाथ में लेकर हर एंगल से दिखाया गया है। लीक हुई फोटोज़ में Pixel 4 XL के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही साईड पैनल की तस्वीर भी दिखाई गई है जिससे फोन की लुक और डिजाईन के साथ ही कई अहम फीचर्स की जानकारी का खुलासा हुआ है। डिजाईन के साथ ही यह भी पता चला है कि Google Pixel 4 XL स्मार्टफोन 90हर्ट्ज़ की डिसप्ले रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

ऐसा होगा डिजाईन

Google Pixel 4 XL के डिजाईन की शुरूआत फोन के फ्रंट पैनल से करें तो यह फोन नॉच-लेस डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है। Pixel 4 XL दोनों साईड से जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे और उपर की ओर हल्का बॉडी पार्ट मौजूद है। डिसप्ले के उपरी ओर मौजूद बॉडी पार्ट पर बीच में स्पीकर दिया गया है तथा साईड में एक सेल्फी कैमरा सेंसर और एक फेस रेक्ग्नेशन सेंसर मौजूद है। सामने आई फोटो में डिसप्ले को राउंड कॉर्नर वाली दिखाया गया है।

Google Pixel 4 XL real hands on images leaked look design revealed

Pixel 4 XL के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर चौकोर आकार का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर अन्य कोई भी सेंसर मौजूद नहीं है तथा नीचे की ओर Google का लोगो लगा हुआ है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है जिसके ठीक नीचे सिम स्लॉट स्थित है। वहीं वॉल्यूम रॉकर फोन के बाएं पैनल पर दिया गया है। Google Pixel 4 XL यूएसबी टाईपी सी पोर्ट सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 4 XL की फोटोज़ से पता चला है कि इसमें ‘Smooth Display’ मोड दिया जाएगा जिससे फोन की डिसप्ले रिफ्रेश रेट 60हर्ट्ज़ से 90हर्ट्ज़ तक हो जाएगी। वहीं लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.23 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करेगा। वहीं Pixel 4 में 5.7 इंच की डिसप्ले देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मॉडल्स में 3040 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले दी जाएगी।

Google Pixel 4 XL real hands on images leaked look design revealed

Pixel 4 XL में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस इस फोन में देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 4 में 2800एमएएच और Pixel 4 XL में 3700एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here