गूगल हुआ जवान, 21 साल में ऐसा रहा इंटरनेट का सफर

Join Us icon

दुनिया का सबसे फेमस सर्च इंजन गूगल आज जवान हो गया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज गूगल अपना 21वां जन्मदिन मना रहा है। उसने डूडल बनाकर खुद को शुभकामना दीं। गूगल सर्च इंजन की स्थापना सितंबर 1998 में दो पीएचडी छात्रों, लैरी पेज और सर्जी ब्रिन द्वारा कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में अपने छात्रावासों में की गई थी।

आज 21 साल में गूगल दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला सर्च इंजन बन चुका है। आज यह दुनियाभर में 100 से ज्यादा लैंग्वेज में ऑपरेट होता है। पिछले दो दशको में गूगल एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी बन गई है। इसकी पैरेंट कंपनी Alphabet Inc है।
google
पिछल साल इसकी कंपनी का वैल्यू 137 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। बता दें कि गूगल ने अपने जन्मदिन की तारीख बिना किसी बताए कई बार बदली है। 2005 तक सात सितंबर को वेबसाइट ने अपना जन्मदिन मनाया था।
google
हालांकि, कंपनी ने असल में चार सितंबर 1998 को के कागज दाखिल किए थे। लेकिन, इस तारीख को उसने अपने जन्मदिन के रुप में कभी इस्तेमाल नहीं किया। 2005 के बाद से इसने आठ सितंबर, 26 सितंबर और हाल ही में, 27 सितंबर को अपने जन्मदिन के रूप में मना रहा है।

बताया जाता है कि इस सर्च इंजन का नाम गूगल गणित के एक शब्द ‘Googol’ से प्रेरित होकर रखा गया था, जिसका मतलब है 1 के बाद 100 जीरो। गूगल की सबसे क्रिएटिव गतिविधियों में से एक ‘गूगल डूडल’ की शुरूआत भी 1998 में ही हुई थी और पहला गूगल डूडल ‘​बर्निंग फेस्टिवल’ पर बनाया गया था।
गूगल के निर्माताओं की बात करें तो लैरी पेज और सर्जेई ब्रिन के लिए नासा के हेडक्वॉटर में खासतौर पर एक रनवे बनाया गया है जहां सिर्फ उन्हीं के प्लेन या हैलीकॉप्टर उतरते है। इस रनवे पर किसी दूसरे प्लेन को लैंड कराने की इज़ाजत नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here