OPPO A11 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा, 15 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

चीन में इस साल अगस्त माह में OPPO A11x स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट OPPO A9 (2020) को रिब्रांडेड वर्जन था, जिसे हाल ही में इंडिया में पेश किया गया था। वहीं, अब OPPO A11 नाम के नए स्मार्टफोन को चीन के टेलीकॉम डाटा बेस में (PCHM10 मॉडल नंबर) स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं। वहीं, सितंबर में टेना पर Oppo के फोन को PCHM10 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर OPPO A11 के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, कहा जा रहा है कि यह फोन चीनी मार्केट में 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

चीन की टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार Oppo A11 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.5-इंच का (720×1600 पिक्सल) डिसप्ले होगा। इसके अलावा फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। लिस्टिंग के बारे में जानकारी प्लेफुलड्रॉयड पर स्पॉट की गई है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 64 MP कैमरे वाला OPPO K5 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च
oppo-a11
लिस्टिंग के अनुसार फोन में चार रियर कैमरे होंगे। इसमें प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। वहीं, फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

अगर बात करें टेना पर स्पॉट किए गए PCHM10 मॉडल नंबर वाले फोन की तो इसमें 4,880 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं, जानकारी दी गई थी कि फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। इसे भी पढ़ें: Oppo Reno 2F हुआ इंडिया में लॉन्च, जानें क्या है 8जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाले इस पावरफुल फोन की कीमत

इसके साथ ही इसमें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Oppo A11 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 15,900 रुपए) होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here