
टेक जगत की दिग्गज कंपनी गूगल आज Pixel 4 सीरीज को को लॉन्च करेगी। इस सीरीज के अंदर Pixel 4 और Pixel 4 XL को लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले दोनों फोन को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं। वहीं, आज ऑफिशियल तौर पर इन फोन्स से पर्दा उठ जाएगा।
ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम
यूजर्स दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकेंगे। वहीं, फोन का लॉन्चिंग आज शाम भारतीय समय के अनुसार 7.30 बजे से शुरू होगी। लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन्स ग्राहकों के लिए पिंक, स्काई ब्लू, ग्रीन, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध होंगे।
यह हो सकती है कीमत
Google Pixel 4 सीरीज़ का खुलासा हाल ही में प्रसिद्ध टिपस्टर ईवान ब्लास ने किया था। ब्लास के अनुसार Pixel 4 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को कंपनी की ओर से 1,049.95 कैनेडियन डॉलर और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199.95 कैनेडियन डॉलर में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 55,900 रुपये और 63,900 रुपये के करीब होगी। इसी तरह Pixel 4 XL के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,199.95 कैनेडियन डॉलर और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1359.95 कैनेडियन डॉलर में लॉन्च किया जा सकता है। यह मूल्य इंडियन करंसी अनुसार 63,900 रुपये और 72,500 रुपये के करीब होगा। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम के साथ सामने आया Google Pixel 4 XL 5G, फ्लैगशिप सेग्मेंट में लेगा एंट्री
स्पेसिफिकेशन्स
Google Pixel 4 XL की तस्वीरों से जानकारी सामने आई थी कि इसमें ‘Smooth Display’ मोड दिया जाएगा जिससे फोन की डिसप्ले रिफ्रेश रेट 60हर्ट्ज़ से 90हर्ट्ज़ तक हो जाएगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 6.23-इंच की डिसप्ले के साथ आएगा। वहीं Pixel 4 में 5.7-इंच की डिसप्ले हो सकती है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि दोनों ही मॉडल्स में 3040 x 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: Google ने तोड़ी 10 साल पुरानी परंपरा, Android 10 के नाम से जाना जाएगा अगला ऑपरेटिंग सिस्टम
Pixel 4 XL में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस इस फोन में देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Pixel 4 में 2800एमएएच और Pixel 4 XL में 3700एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

















