Google Pixel 4 और Pixel 4XL हुए लॉन्च, शानदार कैमरा और प्रोसेसर के दम पर क्या कर पाए मार्केट में राज

Join Us icon

Google ने आखिरकार अपनी Pixel 4 सीरीज को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। गूगल पिक्सल 4 सीरीज़ को आज न्यूयॉर्क में आयोजित Made by Google इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने गूगल पिक्सल 4 और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल को कई शानदार फीचर्स और दमदार कैमरा के साथ पेश किया है। फोन्स में इस बार रियर पर चौकोर आकार में पहली बार डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया है।

कीमत और उपलब्धता

Google Pixel 4 की शुरुआती कीमत $799 (लगभग 57,100 रुपए ) है और गूगल पिक्सल 4 एक्सएल को 899 डॉलर (लगभग 64,000 रुपए) में बेचा जाएगा। वहीं, डिवाइस आज से प्री-ऑर्डर के लिए आज आ चुका है। साथ ही यह 24 अक्टूबर से शिप किया जाएगा।

इंडिया में नहीं होगा लॉन्च

वहीं, सबसे अहम खबर है कि पिक्सल 4 सीरीज को भारत में नहीं लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी है। गूगल ने अपने स्टेटमेंट में ऑफिशियली कंफर्म किया है कि Pixel 4 भारत नहीं आएगा। इसका कारण फोन के फ्रंट में लगी Soli Radar Chip है। इसकी मदद से मोशन सेंस (motion sense) और फेस अनलॉक (face unlock) फीचर काम करता है।

pixel-4-new

दोनों ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन्स को 6जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज व 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। साथ ही स्टोरेज को बढ़ाने का ऑप्शन फोन में मौजूद नहीं है। लेकिन, फोन्स में गूगल क्लाउड स्टोरेज मिलेगी।

मोशन सेंस

कंपनी ने पिक्सल 4 सीरीज में मोशन सेंस फीचर दिया है जो कि सबसे पहले सोनी एरिक्सन फोन्स में भी देखा जा चुका है। गूगल की नई टेक्नॉलजी की मदद से यूजर्स अपना फोन बिना इसे टच किए ऑपरेट कर पाएंगे। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स गाने बदलने, अलार्म बंद करने और फोन कॉल साइलेंट करने जैसे काम सिर्फ अपने हाथ के इशारे से कर सकेंगे। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम के साथ सामने आया Google Pixel 4 XL 5G, फ्लैगशिप सेग्मेंट में लेगा एंट्री

Pixel 4XL और Pixel 4 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन तो दोनों ही हैंडसेट में इंप्रूव्ड गूगल असिस्टेंट, गूगल कैमरा 7.1 ऐप, क्विक जेस्चर और मोशन सेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, Pixel 4 में 5.7 इंच की फुल-एचडी+ ओलेड स्मूथ डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा पिक्सल 4 एक्सएल में 6.3 इंच का क्वाड एचडी+ ओलेड डिसप्ले दी गई है।

इसके अलावा फोन्स नए एंडरॉयड 10 पर आधारित हैं। हालांकि, यह पहला फोन नहीं है जो एंडरॉयड 10 के साथ लॉन्च हुआ है।दोनों ही फोन में नैनो सिम स्लॉट है। डुअल सिम कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम के लिए भी सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें: Google ने तोड़ी 10 साल पुरानी परंपरा, Android 10 के नाम से जाना जाएगा अगला ऑपरेटिंग सिस्टम

पावर बैकअप के लिए पिक्सल 4 की बैटरी 2,800 एमएएच की है और पिक्सल 4 एक्सएल में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, इस बार फोन्स की खास बात यह है कि इनमें डुअल रियर कैमरा मौजूद है। पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल दो रियर कैमरे हैं। पिक्सल 4 सीरीज में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर (एफ/ 2.4 अपर्चर) और 12.2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा (एफ/ 1.7 अपर्चर, 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू) है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here