108MP वाले कैमरे वाले Xiaomi Mi CC9 Pro की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, जानें क्या होगा खास

Join Us icon

कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi CC9 सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह नया स्मार्टफोन Mi CC9 Pro हो सकता है। Mi CC9 Pro स्मार्टफोन 24 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। वहीं, अब इस डिवाइस के फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत इंटरनेट पर सामने आई है।

टिप्सटर Sudhanshu Ambhore ने ट्विट कर इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस को पोस्ट किया है। वहीं, यूजर्स से इसके नाम का अनुमान लगाने को कहा है। इसक बदा ट्विटर कर बताया गया कि यह स्पेसिफिकेशंस शाओमी के अगले स्मार्टफोन Mi CC9 Pro की है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi Note 10 का रिटेल बॉक्स आया सामने, जल्द होगा लॉन्च

ट्विट में फोन की कीमत का भी खुलासा किया गया है। ट्विट के अनुसार फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग 26,000 रुपए) हो सकती है। रिपोर्ट्स फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी किया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का 64 MP कैमरे वाला Redmi Note 8 Pro हो रहा है इंडिया में लॉन्च, जानें कैसे देखें लाईव और क्या है स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट के अनुसार Mi CC9 Pro में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.4 इंच का HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन मेंरि 4,000 mAh की बैटरी होगी, जो कि 20W+ फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी।

इस फोन की मोटाई 9mm होगी और वजन 180 ग्राम होगा। इसके अलावा फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरे भी होगा। वहीं, स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। इससे पहले सामने आई लीक के अनुसार शाओमी Mi CC9 Pro स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर से लैस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here