
Xiaomi फैन्स के लिए अक्टूबर का महीना बेहद खास साबित हो रहा है। कंपनी ने हाल ही में जहां लो बजट सेग्मेंट में अपना डुअल रियर कैमरे वाला शानदार स्मार्टफोन Redmi 8 लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी इंडिया में ‘रेडमी नोट’ सीरीज़ को बढ़ाने जा रही है। कल यानि 16 अक्टूबर को Redmi Note 8 सीरीज़ भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है, जिसके तहत Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। अपने फैन्स के लिए कंपनी ने फोन लॉन्च को लाईव दिखाने की तैयारी भी कर ली है।
Redmi Note 8 Pro का लॉन्च ईवेंट कल राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा और इसी ईवेंट में मंच से Xiaomi का यह दमदार फोन भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। शाओमी द्वारा फोन का लॉन्च इंटरनेट पर लाईव स्ट्रीम के जरिये भी दिखाया जाएगा, जिससे Xiaomi फैन्स बिना इंतजार किए फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही Redmi Note 8 Pro की कीमत और सेल संबंधित डिटेल्स भी जान पाएंगे। Redmi Note 8 Pro के लॉन्च ईवेंट को लाईव देखने के लिए (यहां क्लिक करें)
64-मेगापिक्सल कैमरा
Redmi Note 8 Pro में 64-मेगापिक्सल वाला Samsung का GW1 सेंसर दिया है। GW1 सेंसर ISOCELL टेक्नॉलजी का इस्तेमाल कर पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनाता है जो पिक्सल्स के बीच में लाइट को कम कर कलर रिप्रॉडक्शन को अच्छा बनाता है। 64-मेगापिक्सल का यह सेंसर (9248×6936) पिक्सल रेजोल्यूशन वाली फोटो आउटपुट देता है। इतना ही नहीं इस सेंसर से 480-फ्रेम प्रति सेकंड की स्पीड पर स्लो-मोशन विडियो भी शूट किया जा सकता है।
Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1080 × 2340 पिक्सल) डिसप्ले है। साथ ही फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी दिया है। चीन में यह फोन 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि भारत में भी यही वेरिएंट आएंगे।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 8 प्रो में चार रियर कैमरा दिए गए हैं। यह कंपनी का पहला 64-मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर कार्य करता है।
बता दें कि Redmi Note 8 Pro के इंडिया में लॉन्च होने के बाद Realme भी भारतीय मार्केट में अपने 64-मेगापिक्ल वाले Realme X2 Pro को दिसंबर में लॉन्च करेगी। Realme आज के समय में Xiaomi की सबसे बड़ी प्रतियोगी कंपनी है।






















