
Samsung ने अपने फैन्स को दिवाली का तोहफा देते हुए लो बजट स्मार्टफोन Galaxy A10s की कीमत में कटौती की है। इस स्मार्टफोन को अब देश में 500 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकता है। यह खास फेस्टिव ऑफर सिर्फ दिपावली के उपलक्ष में शुरू किया गया है जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। ऑफर के तहत Samsung Galaxy A10s के दोनों वेरिएंट को 500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। बता दें कि यूजर्स इस ऑफर का लाभ सिर्फ ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही उठा पाएंगे।
यह है ऑफर
Samsung Galaxy A10s को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिनमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी मैमोरी दी गई थी। फोन का 2 जीबी रैम वेरिएंट जहां 9,499 रुपये में लॉन्च हुआ था वहीं 3 जीबी रैम वेरिएंट को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं अब प्राइज कट किए जाने के बाद Galaxy A10s के 2जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 8,999 रुपये में और 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
डिजाईन
Samsung Galaxy A10s को कंपनी की ओर से इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच मौजूद है। वहीं डिसप्ले के नीचली ओर बड़ा सा चिन पार्ट मौजूद है। Galaxy A10s के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। Samsung Galaxy A10s के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर दिया गया है और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर स्थित है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A10s में 6.2-इंच एचडी+ टीएफटी इफिनिटी-वी डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इंडिया में यह फोन दो रैम वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिनमें 2जीबी रैम व 3जीबी रैम दी गई है। दोनों ही वेरिएंट 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है।
यह भी पढ़ें : Jio ने दिवाली से पहले किया धामाका, पेश किए ‘ऑल-इन-वन’ प्लान
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A10s में 13एमपी प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है, जिसके साथ 2एमपी डेप्थ सेंसर है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8एमपी कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुएल-सिल स्लॉट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस मौजूद है। इसके साथ ही फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन ब्लू, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।


















