
OPPO ने सितंबर महीने में भारत में अपनी ‘गैलेक्सी ए’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 लॉन्च किए थे। ये दोनों ही डिवाईस क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर उतारे गए थे जो आज ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। पिछले दिनों OPPO ने अपने फैन्स को दिवाली का तोहफा देते हुए A9 2020 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की थी और इस फोन की कीमत सीधे 1,000 रुपये कम हुई थी। वहीं अब कंपनी ने इसी सीरीज़ के दूसरे फोन Oppo A5 2020 की मूल्य भी कम कर दिया है।
Oppo A5 2020 इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था जिनमें 3जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी शामिल थी। Oppo ने इस फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट में प्राइज कट की घोषणा की है। Oppo A5 2020 का यह वेरिएंट 12,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब 500 रुपये कम होने के बाद इसे 11,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं दूसरी ओर फोन का 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 13,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध रहेगा। यह स्मार्टफोन डेजलिंग वाईट और मिरर ब्लैक कलर में
Oppo A5 2020
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A5 2020 को 720 x 1,600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की नैनो वॉटरड्रॉप नॉच एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Oppo A5 2020 दो वेरिंएट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A10s का प्राइज़ दिवाली ऑफर में हुआ और भी कम, 31 अक्टूबर तक मिलेगा इस कीमत पर
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo A5 2020 में 8-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

Oppo A5 2020 के दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह बेसिक कनेक्टिविटी व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही Oppo A5 2020 में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन को डेजलिंग वाईट और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : 32MP सेल्फी कैमरा और 8GB रैम के साथ आया Huawei Nova 5z, जानें क्या है कीमत
Oppo A9 2020 के बारे में बात करें तो इस फोन को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जिसमें 4जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम + 128जीबी वेरिएंट शामिल है। हाल ही में Oppo की ओर से फोन के 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के दाम में कमी की गई थी। जिसके बाद 16,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ यह वेरिएंट 15,990 सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं फोन के 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

















