
Huawei ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Huawei Nova 5z को घरेलू मार्केट चीन में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन इंडिया या दूसरी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इससे पहले कंपनी की Nova 5 सीरीज के अंदर Nova 5, Nova 5i, Nova 5i Pro, Nova 5 Pro और Nova 5T फोन्स मौजूद हैं।
कीमत
नोवा 5ज़ेड के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपए) और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपए) है। कंपनी ने Huawei Nova 5z को दो ही वेरिएंट में लॉव्च किया है जो कि VMall साइट पर रिर्जेवेशन के लिए उपलब्ध हैं, वहीं हुवावे नोवा 5ज़ेड की पहली सेल 1 नवंबर को होगी। इसे भी पढ़ें: 3900mAh बैटरी और पंच होल डिसप्ले के साथ टेना पर लिस्ट हुआ Huawei Enjoy 10, कुछ ऐसा होगा डिजाइन
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Nova 5z की स्पेसिफिकेशन्स तो इसमें 6.26-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, फोन में कंपनी ने खुदा का ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर दिया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Huawei नोवा 5ज़ेड में फोटोग्राफी के लिए रियर पर चार रियर कैमरे हैं। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अपर्चर एफ/ 1.8 है, इसके साथ ही वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। वहीं, इसमें मैक्रो फोटोग्राफी और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर भी शामिल हैं। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे भी पढ़ें: 7500एमएएच बैटरी और 10.1-इंच डिसप्ले वाला टैबलेट HUAWEI MediaPad M5 lite इंडिया में हुआ लॉन्च
फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो स्टैंडर्ड 10v/2A चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।



















