
Motorola ने कल अंर्तराष्ट्रीय मंच से एक साथ तीन नए स्मार्टफोन अनाउंस किए हैं। कंपनी की ओर से एक ओर जहां ‘मोटो जी’ सीरीज़ में Moto G8 Plus और Moto G8 Play को लॉन्च किया गया है वहीं मोटोरोला ने ‘ई सीरीज़’ में भी एक सस्ता स्मार्टफोन Moto E6 Play उतारा है। बता दें कि Moto G8 Plus जहां 13,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होगा वहीं Moto G8 Play और Moto E6 Play फिलहाल इंडियन मार्केट में दस्तक नहीं देंगे। Moto G8 Plus की फुल डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें। मोटोरोला के सस्ते डिवाईस Moto E6 Play में क्या खास होगा यह जानकारी हमनें आगे दी है।
Moto E6 Play
Moto E6 Play को कंपनी द्वारा नॉच तथा बेजल लेस डिसप्ले वाले नए ट्रेंड से हटकर पुराने डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर उतारा गया है जो 1520 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Motorola ने अपने नए फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया है जो मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करता है। बता दें कि Moto E6 Play भी इसी चिपसेट पर लॉन्च हुआ है।
कंपनी की ओर से Moto E6 Play को 2 जीबी रैम मैमोरी पर उतारा गया है। यह फोन 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto E6 Play सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto E6 Play में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Moto E6 Play डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फोन में 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया है लेकिन फेस अनलॉक फीचर के जरिये Moto E6 Play को अनलॉक किया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Moto E6 Play में 5वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Moto E6 Play की कीमत इंडियन करंसी अनुसार 8,500 रुपये के करीब है।
Moto G8 Play
Moto G8 Play में 6.2-इंच HD+ (720 x 1,520) नॉच स्क्रीन दी गई है। डिवाइस में 2GHz ऑक्टा-कोर Helio P70 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद है। फोन में 13-मेगापिक्सल f/2.0 मेन सेंसर के साथ दो 2-मेगापिक्सल शूटर 117-डिग्री वाइड एंगल और डेप्थ सेंसिंग के लिए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G8 Play में 8-मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ ही Moto G8 Play में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की कीमत BRL 1,099 (लगभग 19,420 रुपए) है।

















