
मोबाईल फोन में फोटोग्राफी की शुरूआत VGA कैमरे से हुई थी। वीजीए कैमरे की क्वॉलिटी आप सभी को याद भी होगी। लो क्वॉलिटी और निम्न दर्जे के पिक्सल होने के बावजूद बड़े शौक से फोटो खींची जाती थी और वीडियो बनाई जाती थी। पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन तकनीक काफी एडवांस हो गई है, साथ ही एडवांस हो गया है मोबाइल फोन का कैमरा। आज एक ही फोन में 5 कैमरा सेंसर दिए जाने लगे है। कुछ महीने पहले जब दुनिया का पहला 64 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन आया तो पूरी टेक जगत में हलचल मच गई थी। इन स्मार्टफोंस की तुलना फोटोग्राफी कैमरों तक से की गई। वहीं अब इस तकनीक को चार कदम आगे ले जाते हुए 108 MP कैमरे वाले स्मार्टफोन ने भी दस्तक दे दी है। 108 मेगापिक्सल कैमरा तकनीक से लैस विश्व का पहला स्मार्टफोन Xiaomi ने लॉन्च किया है और इस कैमरा तकनीक को बनाया है Samsung ने।
Samsung ने ही 64 मेगापिक्सल कैमरे तकनीक को पेश किया था जिसमें ISOCELL GW1 sensor का इस्तेमाल हुआ था। वहीं अब 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन लाने के लिए सैमसंग ने ISOCELL Bright HMX सेंसर तकनीक का ईजाद किया है। इस तकनीक से लैस स्मार्टफोंस की तुलना DSLR तक से की जा रही है। लेकिन किसी भी स्मार्टफोन में सिर्फ हाई मेगापिक्सल ही काफी नहीं होते। एक अच्छी तस्वीर के लिए फोटोग्राफी के कई आस्पेक्ट पर काम किया जाता है जो हर तरह के वातावरण में काम कर सके। Samsung ISOCELL Bright HMX में कंपनी ने उन सभी बिंदुओ पर काम किया है जो एक बेहतर फोटो कैप्चर कर शानदार रिजल्ट देते हैं। आगे हमनें इसी सेंसर के संदर्भ में लिखा है, जिसमें आप जान सके कि 108 मेगापिक्सल वाला कैमरा कैसे काम करता है और इसमें क्या खास फीचर्स है।
ऐसे करता है काम
ISOCELL Bright HMX को ISOCELL Plus pixel पर बनाया गया है जो 108 मेगापिक्सल सपोर्ट करने वाला टेक जगत का पहला मोबाईल सेंसर है। ISOCELL Bright HMX सेंसर में Samsung ने smart ISO और Tetracell टेक्नोलॉजी का यूज़ किया है, जो बेहद कम रोशनी में भी बेहतर रिजल्ट देती है। यह सेंसर चार पिक्सल को मिलाकर एक बड़े पिक्सल का निर्माण करता है जिससे लो लाईट कंडिशन में भी रोशनी बढ़ जाती है।
सेंसर में मौजूद Smart WDR यानि वाइड डायनामिक रेंज फोटो क्लिक किए जाने पर लेंस को चौड़ा एक्सपॉजर देती है जिस वजह से अधिक से अधिक आब्जेक्ट डिटेल तथा रोशनी फ्रेम में कैद हो पाती है। इस फ्रेम में आब्जेक्ट यानि फोटो में मौजूद ब्राइट और डार्क दोनों साईड्स की ज्यादा डिटेल कैप्चर हो पाती है। यह नया सेंसर 1/1.33-इंच का है जो अधिक से अधिक रोशनी सोखने की क्षमता रखता है। साथ ही फोटो में न्वाइस बेहद कम होने से आब्जेक्ट के कलर भी बखूबी कैप्चर होते हैं। आईये अब नज़र डालते है इस दमदार सेंसर के शानदार फीचर्स पर :
सबसे ज्यादा रेज्ल्यूशन
ISOCELL Bright HMX को एडवांस और हाईक्वॉलिटी फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए बनाया गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 108 मेगापिक्सल वाले इस सेंसर के साथ 12032 x 9024 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो क्लिक की जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर इस सेंसर से लैस फोन से वीडियो रिकॉर्ड की जाए तो यह 6K रेज्ल्यूशन वाली यानि 6016 x 3384 पिक्सल्स पर फिल्म बना सकता है। यह सेंसर 30fps यानि 1 सेकेंड में 30 फ्रेम कैप्चर करने में सक्षम है।

भागते आब्जेक्ट की भी खींचेगी फोटो
यहां आब्जेक्ट का मतलब आप किसी व्यक्ति या किसी जानवर को मान सकते हैं। जब कोई आब्जेक्ट बेहद तेज स्पीड पर मूव कर रहा है तो उसकी फोटो कैप्चर पर हर पिक्सल शार्प नहीं आता कुछ ब्लर रह जाते हैं। लेकिन ISOCELL Bright HMX में यूज़ किया गया 3 stack FRS यानि फास्ट रीडआउट सेंसर और dual PD (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस + डुअल पिक्सल व सुपर फेज़ डिटेक्शन सेंसर) फास्ट मूविंग आब्जेक्ट को भी शानदार तरीके से कैप्चर करता है। यह सेंसर आब्जेक्ट की दूरी, उसकी गति के अनुरूप उसे कैप्चर करता है जिससे आब्जेक्ट, फोरग्रांउड और बैकग्रांउड के सभी पिक्सल कैमरे में शार्प कैद होते हैं।
Smart ISO
एक परफेक्ट फोटो के लिए रोशनी न तो ज्यादा होनी चाहिए और न ही कम। ISOCELL Bright HMX की खासियत यही है कि यह सेंसर लाईट को संतुलित करता है। इस सेंसर तकनीक में Smart ISO का यूज़ किया गया है। Smart ISO बेहद समझदारी के साथ वातावरण में मौजूद रोशनी को जज करता है तथा अतिरिक्त लाईट को कट करके जितनी जरूरत है सिर्फ उतनी ही रोशनी को इलेक्ट्रीक सिग्नल में तब्दील कर लेंस तक भेजता है। इस प्रोसेस के साथ-साथ यह खुद से ही low ISO पर स्वीच हो जाता है और पिक्सल सैचुरेशन को इंप्रूव करता है व विविड यानि चटक फोटोग्राफ बनाता है। इसी तरह कम रोशनी के वातावरण में यह सेंसर high ISO पर स्वीच होकर आब्जेक्ट की नॉइज़ घटाकर साफ फोटो कैप्चर करता है।

कमाल की लाईट सेंसिंग
108 megapixel की पावर से लैस यह कैमरा सेंसर शार्प फोटोग्राफ के साथ ही फ्रैम में मौजूद हर आब्जेक्ट की रिच यानि बिल्कुल स्पष्ट डिटेल कैप्चर करता है। ISOCELL Bright HMX सेंसर ISOCELL Plus तकनीक के साथ ही 0.8 माइक्रोमीटर पिक्सल सपोर्ट करता है, जिसकी बदौलत यह सेंसर लाईट और कलर सेंसिविटी को बढ़ाकर अधिक साफ और क्लियर फोटो कैप्चर करता है। सेंसर में मौजूद LLS यानि लो लाईट शूटिंग और डेफ्थ सेंसिंग तकनीक कम रोशनी में भी आब्जेक्ट को फोकस कर डेफ्थ ईफेक्ट भी बनाती है। Tetracell टेक्नोलॉजी लो लाईट में 27 मेगापिक्सल की ब्राइट फोटो कैप्चर करती है।


















