Jio के 149 रुपए से क्या बेहतर है एयरटेल और वोडाफोन का ये रिचार्ज प्लान, जानें क्या है बेनिफिट

Join Us icon

टेलिकॉम कंपनियों में ग्राहकों की सबसे प्रिय रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने 149 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। इस बदलाव में पहले मिल रहे बेनिफिट्स को कम कर दिया गया है। लेकिन, बेनिफिट्स कम करने के साथ ही कंपनी इस प्लान में 300 नॉन-जियो कॉलिंग मिनट उपलब्ध करा रही है। वहीं, दूसरी कंपनी जैसे एयरटेल और वोडाफोन अपने यूजर्स से आईयूसी चार्ज नहीं ले रही हैं। इसलिए हमने रिलायंस जियो के इस प्लान की तुलना एयरटेल और वोडाफोन के इसी रेंज के प्लान से की है तो आइए जानते हैं कि किस प्लान में यूजर्स को क्या क्या मिलेगा।

जियो का रिवाइज 149 रुपए वाला प्लान

Reliance Jio ने हाल ही में अपने 149 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को अब 300 नॉन-जियो कॉलिंग मिनट मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान की वैलिडिटी को 28 दिन से घटाकर 24 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा हालांकि, प्लान में पहले की तरह अनलिमिटेड जियो-टू-जियो कॉलिंग, प्रति दिन 1.5 GB 4G डाटा और 100 SMS मिलेंगे। इसके अलावा, प्लान में जियो के प्रीमियम ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio 555 रुपये, Airtel 558 रुपये, Vodafone 569 रुपये, जानें किसमें कितना फायदा और कितना नुकसान

एयरटेल का 169 रुपए वाला प्लान

एयरटेल ने जियो को टक्कर देने के लिए 169 रुपए का प्रीपेड प्लान पेश किया था। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। वहीं, प्लान के तहत यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इस कॉलिंग का लाभ किसी भी नेटवर्क पर लिया जा सकेगा। इतना ही नहीं यूजर्स को प्रतिदिन 100 मैसेज भी फ्री मिलेंगे। इसके अलावा, एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को Airtel Xstream ऐप और Wynk म्यूजिक का भी एक्सेस मिलता है। वहीं, इस प्लान में 20 रुपए ज्यादा देने पर 4 दिन एक्सट्रा वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें: Jio ने दिया एक और झटका, इस प्लान की वेलिडिटी घटाकर कर दी 24 दिन

वोडाफोन का 169 रुपए वाला प्लान

वोडाफोन के 169 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें भी एयरटेल की तरह कंपनी यूजर्स को 1 जीबी 4G या 3G डाटा दे रही है। वहीं, रिचार्ज में आपको अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं इसमें प्रति दिन 100 मैसेज फ्री मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को Vodafone Play ऐप का एक्सेस भी मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here