Jio 555 रुपये, Airtel 558 रुपये, Vodafone 569 रुपये, जानें किसमें कितना फायदा और कितना नुकसान

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम कंपनियों का कंप्टिशन किसी से छिपा नहीं है। हर कंपनी खुद को बेहतर बनाने और दिखाने में लगी है। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को आर्कषिक करने के लिए ये कंपनियां सस्ती कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स लाती रहती है। इन प्लान्स का फायदा सीधे तौर पर यूजर्स को ही होता है। लेकिन कई बार आप उपभोक्ता इस कन्फ्यूज़न में आ जाता है कि कौन सी कपंनी बेहतर है और किसका प्लान लेने में उन्हें बेनिफिट होगा। यूं तो बाजार में हर बजट प्लान्स मौजूद है। लेकिन आज हमनें 500 रुपये के अधिक कीमत वाले प्लान को यहां पेश किया है। हमनें Reliance Jio के 555 रुपये, Bharti Airtel के 558 रुपये और Vodafone के 569 रुपये की तुलना की है, जिससे आप जान सके कि किस कंपनी के प्लान में क्या फायदा है और क्या नुकसान

कीमत

सबसे पहले प्लान्स की कीमत देखें तो ये तीनों ही प्लान 500 रुपये से अधिक के बजट में आते हैं। Reliance Jio की ओर से जारी प्लान की कीमत जहां 555 रुपये है, Bharti Airtel ने अपने प्लान को 558 रुपये में पेश किया है वहीं Vodafone के प्लान की कीमत 569 रुपये है।
यानि Airtel के प्लान की कीमत Jio के प्लान से 3 रुपये अधिक है तथा Vodafone का प्लान Jio के से 14 रुपये महंगा है।

reliance jio 555 airtel 558 vodafone 569 plan benefits comparison calling iuc data validity price

वेलिडिटी

Jio, Airtel और Vodafone तीनों ही कंपनियों के प्लान लंबी वैधता के साथ आते हैं, यानि यूजर एक बार के रिचार्ज के बाद अगले ढ़ाई महीने से भी ज्यादा वक्त तक बिना बदलाव इन प्लान्स का यूज़ कर सकते हैं। Jio का 555 रुपये वाला प्लान जहां 84 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है तथा Vodafone के 569 रुपये वाले प्लान की कीमत भी 84 दिन ही है। वहीं Airtel ने अपने प्लान को 82 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया है।

इंटरनेट डाटा

Jio अपने 555 रुपये वाले प्लान में हर दिन 2 जीबी 4G इंटरनेट डाटा दे रहा है। यानि पूरे प्लान की वेलिडिटी में यूजर्स को कुल 168 जीबी (84 x 2 = 168) इंटरनेट डाटा मिलेगा।

Airtel अपने यूजर्स को 558 रुपये वाले प्लान में Jio से अधिक हर दिन 3 जीबी 4G डाटा दे रहा है। एयरटेल के प्लान में पूरी वेलिडिटी के लिए कुल 246 जीबी (82 x 3 = 246) 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।

Vodafone के 569 रुपये वाले प्लान में भी Airtel की तरह हर दिन 3 जीबी 4G डाटा दिया जा रहा है। तीनों की तुलना में Vodafone सबसे अधिक कुल 252 जीबी (84 x 3 = 252) 4जी इंटरनेट डाटा दे रहा है।

reliance jio 555 airtel 558 vodafone 569 plan benefits comparison calling iuc data validity price

कॉलिंग

ये तीनों ही कंपनियां अपने यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग देने का वायदा करती है। लेकिन Jio के प्लान में ऑननेटवर्क कॉलिंग तो पूरी तरह से फ्री है परंतु ऑफनेटवर्क कॉल करने के लिए कंपनी की ओर से सिर्फ 3000 मिनट दी गई है। वहीं Airtel और Vodafone ने अपने यूजर्स के लिए ये वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री ही रखी है। ऑननेटवर्क व ऑफनेटवर्क दोनों पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की जा सकती है।

कितना फायदा और कितना नुकसान

Reliance Jio का प्लान बेशक Airtel और Vodafone के प्लान की तुलना में 3 रुपये और 14 रुपये सस्ता है परंतु बेनिफिट की बात की जाए तो Airtel का 558 रुपये वाला प्लान तथा Vodafone का 569 वाला प्लान Jio के 555 रुपये वाले प्लान की तुलना में कहीं ज्यादा फायदा दे रहा है। Jio नंबर से जहां IUC मिनट के साथ ही कॉलिंग हो सकेगी वहीं Airtel और Vodafone यूजर्स पूरी तरह से मुफ्त अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उड़ीसा में हुआ बड़ा हादसा! फोन को सिर के पास रख कर सोया था 22 वर्षीय युवक, ब्लास्ट होने से हुई मौत

प्रतिदिन डाटा के मामले में Airtel व Vodafone यूजर्स को Jio की अपेक्षा हर दिन 1 जीबी 4G डाटा ज्यादा मिलेगा। वहीं पूरे प्लान में Airtel नेटवर्क पर Jio की तुलना में 78 जीबी अधिक डाटा तथा Vodafone यूजर्स को जियो की तुलना में 84 जीबी डाटा अधिक मिल रहा है। इसी तरह Vodafone नेटवर्क पर Airtel की तुलना में 6 जीबी अधिक डाटा तथा 2 दिन की अधिक वेलिडिटी भी मिल रही है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here