Google ने इंडिया में लॉन्च किया नया Nest Mini स्मार्ट स्पीकर, कीमत 5000 से भी कम

Join Us icon

गूगल ने इस साल अगस्त में अपने Google Nest Mini को लॉन्च किया था, जिसे सोमवार को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Google के इस लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। यहां पर ग्राहक 4,499 रुपए में इसे खरीद सकेंगे। दो साल पहले लॉन्च हुए Google Home Mini का अपग्रेड वर्जन है, जिसमें बेहतर साउंड क्वालिटी मिलेगी।

अगर बात करें गूगल होम मिनी के डिजाइन की तो इसमें वॉल-माउंटिंग के लिए हूक और नया पावर कनेक्टर पोर्ट और कैबल शामिल है। इसके अलावा इसका डिजाइन गूगल होम मिनी के समान ही है। डिवाइस में टॉप कवर फैब्रिक के नीचे माइक्रोफोन स्लाइडर स्विच और लाइट दी गई हैं।

गूगल ने इस डिवाइस को लॉन्च करते हुए दावा किया है नेस्ट मिनी डिवाइस में अलग से मशीन लर्निंग चिप दी गई है, जिसकी मदद से इससे अच्छा साउंड और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। कंपनी ने गूगल नेस्ट मिनी को दो कलर ऑप्शन- चॉक और चारकोल में पेश किया है।

इतना ही नहीं इसमें यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटिफाई, गाना, जियोसावन और विंक म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस का सपोर्ट मिलेगा। Nest Mini Price को कंपनी ने भारत में 4,499 रुपए में पेश किया है। इससे पहले कंपनी गूगल होम मिनी को इंडिया में 2,999 रुपए में लॉन्च कर चुकी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here