
Reliance Jio को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया है और अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट कर रही है। वहीं अपने Jio Fiber यूजर्स के लिए Reliance Jio ने दो शानदार प्लान भी बाजार में उतारे हुए हैं। कंपनी की ओर से 351 रुपये और 199 रुपये के दो Jio Fiber प्लान पेश किए गए हैं, जो एक महीने और एक सप्ताह की वेलिडिटी के साथ आते हैं। आईये जानते हैं दोनों प्लान्स की डिटेल :
Jio Fiber 351 रुपये प्लान
सबसे पहले कंपनी के 351 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यह प्लान ‘FTTX Monthly Plan-PV-351’ नाम के साथ पेश किया गया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है, 351 रुपये वाला प्लान एक महीने की वेलिडिटी के साथ आता है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि Jio के इस प्लान की कीमत तो 351 रुपये है, लेकिन खरीदते वक्त GST को मिलाकर यह प्लान 414 रुपये के करीब पड़ेगा। वहीं इस प्लान का लाभ सिर्फ स्पेशल टैरिफ वाउचर के रूप में ही उठाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi Black Friday सेल हुई शुरू, Redmi K20, K20 Pro और Poco F1 पर मिल रहा 4000 रुपए का डिस्काउंट
प्लान की डिटेल्स बताए तों Jio Fiber के इस प्लान में एक महीने के लिए कुल 50GB इंटरनेट डाटा दिया जाएगा जो 10Mbps की स्पीड पर काम करेगा। वेलिडिटी से पहले यह 50GB डाटा खत्म होने पर Jio Fiber पर 1Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस मिलता रहेगा। इस प्लान के तहत लोकल, एसटीडी और आईएसडी इंटरनेट वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री मिलता है तथा साथ ही वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा उपलब्ध है। वहीं इस प्लान को यूजर्स एक बार में ही 3 महीने, 6 महीने या 1 साल के लिए रिचार्ज करा सकते हैं।

Jio Fiber 199 रुपये प्लान
Jio Fiber के इस प्लान को कंपनी ने ‘FTTX Weekly Plan- PV–199’ नाम के साथ लॉन्च किया है। इस प्लान का नाम भी बताया है कि यह एक साप्ताहिक प्लान है जो 7 दिनों की वैधता के साथ आता है। बताते चलें कि यहां भी 199 रुपये की कीमत के साथ GST को अलग से चुकाना होगा, जिसके साथ इस प्लान की कीमत 234 रुपये के करीब हो जाएगा। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि ये प्लान एक टॉप-अप वाउचर है और इसका यूज़ भी सिर्फ वहीं Jio Fiber यूजर कर पाएंगे जो पहले से किसी प्लान का उपभोग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A11, Galaxy A31 और Galaxy A41 की अहम डिटेल आई सामने, 128जीबी स्टोरेज के साथ 2020 में देंगे दस्तक
प्लान में मिलने वाले बेनिफिट की बात करें तो Reliance Jio की ओर से इस प्लान में कुल 100GB हाईस्पीड इंटरनेट डाटा दिया जाएगा, जो डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 1Mbps की स्पीड से यूज़ हो पाएगा। Jio Fiber के इस प्लान में कंपनी की ओर से वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी फ्री दी जा रही है। Jio द्वारा जारी इन दोनों प्लान्स में जियो फाइबर के साथ होम नेटवर्किंग और नेटवर्क सिक्योरिटी जैसी सर्विसेज का भी लाभ उठाया जा सकता है।

बता दें कि Reliance Jio HD/4K LED TV और 4K Setup Box को कंपनी के Jio Fiber ब्राडबैंड के साथ फ्री में दे रही है। यानि Jio Fiber खरीदने पर यूजर्स को टेलीविज़न और सेटअप बॉक्स मुफ्त में पाने का मौका मिलेगा। कंपनी की स्कीम के तहत जियो फाइबर का वार्षिक प्लान लेने पर यूजर्स को यह मुफ्त की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अपने इस प्लान का नाम ‘Jio Forever Annual Plan’ रखा है।


















