
वर्ष 2016 में गैलेक्सी नोट 7 की वजह से सैमसंग को जो भी नुकसान हुआ है लगता है इस वर्ष कपंनी उसे पूरा करने की पूरी कोशिश कर रही है। पिछले कुछ दिनों में सैमसंग के एक के बाद एक कई फोन की जानकारी आई है। इसमें से कई फोन को कंपनी ने लॉन्च कर दिया तो कुछ लॉन्च होने बाकी हैं। लॉन्च होने वाले फोन में एक नाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का भी है। पिछले कुछ माह में इस फोन के कई लीक आए हैं वहीं आज कुछ नई जानकारियां भी मिली हैं।
दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) पिछले साल लॉन्च जे7 की अपेक्षाा ज्यादा अडवांस है। फोन के प्रोसेसर सहित कई दूसरे हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन में भी बदलाव मिलेगा। इस फोन को सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।
32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ जियोनी स्टील 2
गीकबेंच पर लिस्ट किए गए फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है जो फिलहाल सबसे नया आॅपरेटिंग सिस्टम है।
26 फरवरी को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस
हालांकि लिस्ट किए गए फोन में 2जीबी रैम मैमोरी दी गई है जबकि इससे पहले खबर आई थी कि इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध होने की उम्मीद है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) में आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिलेगा। जिस तरह से इस फोन के बारे में खबरें आ रही हैं उसे देखते हुए ऐसा लगताा है कि जल्द ही कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है।





















