Samsung Galaxy A70 और Galaxy A50 के दाम में भारी कटौती, सीधे 5000 रुपये सस्ते हुए ये फोन

Join Us icon

91मोबाइल्स अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बता चुका है कि कंपनी भारत में अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 लाने वाली है। ये दोनों स्मार्टफोन कुछ ही दिनों में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट होकर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। अपनी रिपोर्ट में हमनें दोनों स्मार्टफोंस की कीमत का खुलासा भी किया है। वहीं अब गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 के बाजार में आने से पहले ही सैमसंग ने इसी सीरीज़ के Galaxy A70 और Galaxy A50 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर अब इन दोनों स्मार्टफोंस को सीधे 5,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A50 की बात पहले करें तो कंपनी ने ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी है। सैमसंग की ओर से वेरिएंट का दाम सीधे 5,000 रुपये कम कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन वेरिएंट पहले जहां 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था वहीं कीमत में कटौती होने के बाद इसे 17,990 रुपये की कीमत खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy A70 a50 price cut in india by rs 5000 offline retail store sale offer

Samsung Galaxy A70 को भी कंपनी ने ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर कम दाम में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। यह स्मार्टफोन 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च हुआ था जिसकी कीमत 28,990 रुपये थे। अब अपने फैन्स के लिए सैमसंग ने इस फोन का दाम भी 5,000 रुपये कम कर दिया है। प्राइस कट के बाद गैलेक्सी ए70 के इस वेरिएंट को ​23,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। बता दें कि यह प्राइस कट 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

Samsung Galaxy A50

गैलेक्सी ए50 में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ सैमसंग के एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए50 में बिक्सबे शार्टकट बटन भी दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन डुअल सिम और 4जी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए50 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A70 a50 price cut in india by rs 5000 offline retail store sale offer

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A50 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह गैलेक्सी ए50 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के ये दोनों ही कैमरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करते है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy A70

गैलेक्सी A70 में 6.7-इंच का फुल एचडी+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले दिया गया है। इसमें 2गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी ए70 को दो स्टोरेज वेरियंट 6जीबी रैम/128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy A70 a50 price cut in india by rs 5000 offline retail store sale offer

फोटोग्राफी के लिए फोन में 32+8+5-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here