
Samsung Galaxy M31 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसमें दिए जाने वाला कैमरा हार्डवेयर Galaxy M30s से बेहतर होगा। अपकमिंग Galaxy M31 को लेकर कहा जा रहा है इसका निर्माण Galaxy M11 के साथ हो रहा है जो कि क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आएगा।
वहीं, अब 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स द्वारा गैलेक्सी एम31 के कैमरा मॉड्यूल की तस्वीर हाथ लगी है। इस इमेज में रेक्टेंगल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें पांच सर्कुलर कटआउट्स और चार कैमरा सेंसर एल-शेप डिजाइन के साथ एलईडी फ्लैश के साथ होंगे। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ सामने आया Samsung Galaxy M31, जल्द होगा लॉन्च

अफवाह है कि कंपनी Samsung Galaxy M31 को 48MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, Galaxy M31 कैमरा मॉड्यूल में एक अलग से वर्सिलिटी के लिए कैमरा लेंस होगा। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इस फोन की कैमरा डिटेल सामने नहीं आई हैं। फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि फोन फरवरी 2020 में पेश किया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी एम31 को लेकर अब तक सामने आया है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M31 के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
इससे पहले Samsung Galaxy M31 को गीकबेंच पर SM-M315F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। गीकबेंच पर हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ था लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह फोन Galaxy M31 ही माना गया था। गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो Samsung Galaxy M31 एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। वहीं इस फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।


















