
Realme ने पिछले हफ्ते ही भारतीय बाजार में अपना नया फोन Realme 5i लॉन्च किया है। इस फोन को लॉन्च करने के दौरान कंपनी अधिकारी की ओर से यह ईशारा भी किया गया कि Realme अब इंडिया में स्मार्टफोन के साथ साथ स्मार्ट गैजेट्स भी बेचेगी। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि Realme भारत में अपनी ‘रियलमी 5’ सीरीज़ की सफलता के बाद Realme 6 सीरीज़ को लाने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज़ के तहत Realme 6, Realme 6 Pro और Realme 6i आने वाले दिनों में पेश किए जा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रियलमी ब्रांड अपने फैन्स को सरप्राइज़ देते हुए Realme U2 और Realme C3 स्मार्टफोन भी जल्द ही सामने ला सकती है।
Realme से जुड़ी यह बड़ी खबर BIS यानि ब्यूरो ऑफ इंडियन सर्टिफिकेशन्स के जरिये मिली है। इस सर्टिफिकेशन्स साइट पर Realme ब्रांड के चार स्मार्टफोंस को लिस्ट किया गया है जिनका मॉडल नंबर Realme RMX2020, Realme RMX2030, Realme RMX2040 और Realme RMX2061 है। लिस्टिंग में हालांकि इन स्मार्टफोंस के नाम का जिक्र नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि यह सभी स्मार्टफोंस Realme 6 सीरीज़ के हैं जो बाजार में Realme 6, Realme 6 Pro और Realme 6i बनकर आ सकते हैं।
91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार रियलमी अपनी इस नई सीरीज़ को साल 2020 की पहली तिमाही में ही बाजार में उतार सकती है और Realme 6 सीरीज़ के साथ Realme U2 और Realme C3 स्मार्टफोंस भी भारतीय बाजार में कदम रख सकते हैं।
Realme 6
रियलमी 6 की बात करें इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह डिवाईस पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की पंच होल डिसप्ले हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन की तरह स्क्रीन के बीच में दी जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि Realme 5 सीरीज़ के सभी फोंस में जहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया था वहीं Realme 6 सीरीज़ के स्मार्टफोन पेंटा कैमरा सपोर्ट करेंगे। यानि फोन के बैक पैनल पर 5 कैमरा सेंसर मौजूद रहेंगे। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Realme 6 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।
बहरहाल Realme 6 सीरीज़ और Realme U2 तथा Realme C3 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी भी जानकारी को अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

















