
Samsung Galaxy A11 पिछले कई हफ्तों से टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। इस फोन को अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। कुछ दिनों पहले ही 91मोबाइल्स ने सैमसंग गैलेक्सी ए11 से जुड़ी एक खबर पब्लिश करते हुए फोन के फ्रंट पैनल की फोटो शेयर की थी। इस फोटो से खुलासा हुआ था कि Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। वहीं आज अपनी रिपोर्ट का विस्तार करते हुए हमें इसी स्मार्टफोन के बैक पैनल की फोटो भी प्राप्त हो गई है जिससे फोन के रियर कैमरा सेटअप और रियर डिजाईन का खुलासा हो गया है।
91मोबाइल्स को Samsung Galaxy A11 के बैक पैनल की एक्सक्लूसिव फोटो प्राप्त हुई है। फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जो मैन्युफैक्चरिंग स्टेज पर है। इस पैनल पर खुलासा हो गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए11 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन का कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है तथा तीनों सेंसर एक ही पंक्ति में मौजूद है। इसके साथ ही Samsung Galaxy A11 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाई दे रहा है। फोटो में यह फोन पालिकार्बोनेट बॉडी पर बना नज़र आ रहा है।
Samsung Galaxy A11
सैमसंग का यह फोन अभी तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है। विभिन्न लिस्टिंग में यह पता चला है कि Samsung Galaxy A11 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7 सीरीज़ चिपसेट पर रन करेगा। कहा जा रहा है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप में एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। हम फोन में पंच होल डिसप्ले जाने की पुष्टि पहले ही कर चुके हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि इंडिया में ही यह फोन लो बजट में ही लॉन्च होगा और फोन की कीमत 10,000 रुपये के करीब हो सकती है।
Samsung Galaxy M31
91मोबाइल्स को पुख्ता सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। गैलेक्सी एम31 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा या यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा, यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है। इसके साथ ही हमारे सोर्स ने हमें बताया है कि Samsung Galaxy M31 इंडियन मार्केट में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम देखने को मिलेगी। वहीं बाजार में यह डिवाईस 64 जीबी स्टोरेज और 128 जीबी स्टोरेज के दो आप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M31 को कंपनी द्वारा एंडरॉयड के लेटेस्ट एडिशन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा जो वनयूआई 2.0 से लैस होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम31 में एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिया जाएगा। 91मोबाइल्स कल लीक हुई इमेज पर भी पुख्ता की मुहर लगाते हुए बता सकता है कि इस डिवाईस के बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। बता दें कि Samsung Galaxy M30s को भी 6000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।





















