
OPPO ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपनी ‘ए सीरीज़’ के तहत Oppo A5 2020 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरे से लैस यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है जिसे 11,490 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं अब खबर आ रही है कि आने वाले दिनों में ओपो इस स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न भी लॉन्च कर सकती है। Oppo का यह आगामी स्मार्टफोन इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हो गया है जहां फोन से जुड़ी अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।
ओपो के इस आगामी स्मार्टफोन को इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर OPPO CPH2043 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि फोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन ओपो ए5 2020 का नेक्स्ट वर्ज़न होगा। दरअसल पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A5 2020 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर OPPO CPH1943 था। ऐसे में टेक जगत में चर्चा है कि बीआईएस पर लिस्ट हुआ यह नया फोन OPPO A5 2021 या फिर OPPO A6 2020 नाम के साथ स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Oppo A5 2020
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo A5 2020 को 720 x 1,600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5-इंच की नैनो वॉटरड्रॉप नॉच एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया गया है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Oppo A5 2020 दो वेरिंएट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : 3 जीबी रैम और 3,450एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ एलजी का सस्ता स्मार्टफोन LG W10 Alpha
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर क्चॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo A5 2020 में 8-मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।

Oppo A5 2020 के दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर जहां सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह बेसिक कनेक्टिविटी व ओटीजी सपोर्ट के साथ ही Oppo A5 2020 में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन को डेजलिंग वाईट और मिरर ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : फ्री में बांटे गए 2000 Apple iPhone, जानें क्या है यह रोचक मामला
Oppo A5 2020 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। ओपो ए5 2020 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।



















