3 जीबी रैम और 3,450एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ एलजी का सस्ता स्मार्टफोन LG W10 Alpha

Join Us icon

टेक कंपनी LG ने पिछले साल इंडिया में नई स्ट्रेटजी के साथ ‘LG W’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ की शुरूआत करते हुए कंपनी ने भारत में एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए थे जिनमें LG W10, LG W30 और LG W30 Pro शामिल थे। एलजी की ओर से ये स्मार्टफोंस लो बजट में उतारे गए थे, जिन्हें मोबाइल यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए एलजी से इस सीरीज़ में एक और नया डिवाईस जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से नया स्मार्टफोन LG W10 Alpha इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है जिसे सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

LG W10 Alpha

एलजी डब्ल्यू10 अल्फा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड 5.41 इंच की एचडी+ रेनड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा बॉडी दिया गया है। ​डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली बड़ी नॉच ​दी गई है। LG W10 Alpha का स्क्रीन-टू-बॉडी 86.83 प्रतिशत का है।

यह भी पढ़ें : LG ने लॉन्च किए तीन नए फोन, सभी में है 4000एमएएच बैटरी, पंच-हो​ल डिसप्ले और क्वॉड रियर कैमरा

LG W10 Alpha एंडरॉयड पाई आधारित फोन है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ स्प्रैडट्रम एससी9863 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमारी को कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी डब्ल्यू10 अल्फ़ा सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो फ्लैश लाईट के साथ बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर वर्टिकल स्थित है।

LG W10 Alpha launched full specifications price 9999 sale

फोन का रियर कैमरा सेटअप 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसी तरह LG W10 Alpha सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। LG W10 Alpha डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए LG W10 Alpha 3,450एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। एलजी के इस नए फोन को ब्लैक कलर में सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : फ्री में बांटे गए 2000 Apple iPhone, जानें क्या है यह रोचक मामला

लगे हाथ आपको बता दें कि कल ही LG ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक साथ तीन नए फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी की ओर से LG K61, LG K51S और LG K41S स्मार्टफोन बाजार में उतारे गए हैं। ये तीनों ही स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले के साथ क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं जो MIL-STD-810G सर्टिफाइड है। ये डिवाईस अलग-अलग बाजारों में अलग-अलग चिपसेट के साथ दस्तक देंगे। LG के ये फोन इंडियन मार्केट में कब तक एंट्री लेंगे यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है ले​किन यह तय है कि कंपनी अपने इन तीनों स्मार्टफोंस मीड बजट में ही उतारेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here