Exclusive : Samsung फैन्स के लिए खुशखबरी, अब ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा Samsung Galaxy M31

Join Us icon

Samsung ने इसी हफ्ते इंडिया में अपनी ‘गैलेक्सी एम सीरीज़’ के तहत Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन मीड बजट में उतारा गया है जो पावरफुल बैटरी और दमदार कैमरे जैसे बेहद खास फीचर्स से लैस है। कुछ समय पहले सैमसंग ने कहा था कि ब्रांड का कोई भी स्मार्टफोन ऑनलाईन एक्सक्लूसिव नहीं रहेगा और हर सैमसंग स्मार्टफोन ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज अपने वायदे पर खरा उतारते हुए सैमसंग ने कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy M31 को भी ऑफलाईन बाजार में बेचने की तैयारी कर ली है।

91मोबाइल्स को रिटेल जगत से जुड़े सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन अब ऑनलाईन प्लेटफार्म के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। हमें मिली जानकारी के मुताबिक ऑफलाईन मार्केट में गैलेक्सी एम31 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रहेगी। आने वाली 6 मार्च से उपभोक्ता इस स्मार्टफोन को अपनी नजदीकी मोबाइल दुकान से खरीद पाएंगे।

samsung galaxy m31 sale will be on offline retail stores from 6 march price specs offer

बता दें कि यह कीमत ऑनलाईन मार्केट की तुलना में 1,000 रुपये अधिक है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न पर Samsung Galaxy M31 सेल के लिए उपलब्ध रहेगा तथा इन पोर्टल पर फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत पर तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यानि ऑनलाईन खरीदारी पर ऑफलाईन की तुलना में एक हजार रूपये कम देने होंगे।

Samsung Galaxy M31

सैमसंग गैलेक्सी एम31 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले सपोर्ट करता है तथा इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एम31 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जिसके साथ फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31 के 5 ऐसे फीचर जो बनातेे हैं इसे बजट का सबसे पावरफुल फोन

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M31 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का ही चौथा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए गैलेक्सी एम31 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है

Samsung Galaxy M31 top features specs 64mp quad 32mp selfie camera 6000mah battery 6gb ram price sale offer

Samsung Galaxy M31 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बे​सिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here