
Samsung ने इसी हफ्ते इंडिया में अपनी ‘गैलेक्सी एम सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन मीड बजट में उतारा गया है जो पावरफुल बैटरी और दमदार कैमरे जैसे बेहद खास फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 5 मार्च से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। गैलेक्सी एम31 के साथ ही सैमसंग ने मीड बजट में प्रतिद्वंदी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दी है। आईये नज़र डालते हैं Samsung Galaxy M31 के पांच सबसे खास और पावरफुल फीचर्स पर।
शानदार डिसप्ले
Samsung Galaxy M31 को बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से साईड पैनल्स से मिले हुए हैं वहीं नीचे ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। यह स्मार्टफोन 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी यू डिसप्ले का नाम दिया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। बता दें कि Galaxy M31 स्मार्टफोन 420nits तक की ब्राइटनेस प्रदान करने में सक्षम है।
कैमरा
Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए कुल 5 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन के बैक पैनल पर जहां 4 कैमरा सेंसर मौजूद है वहीं फ्रंट पैनल पर सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे की बात करें तो यहां क्वॉड सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी ISOCELL Bright GW1 image sensor दिया गया। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M31 में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 4के रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है तथा इसके साथ ही फोन में Hyperlapse, Slow Motion और AR Doodle व Emoji जैसे फीचर्स मौजूद है।
पावरफुल बैटरी
Samsung Galaxy M31 में मौजूद बैटरी इस फोन की बड़ी यूएसपी है। सैमसंग ने अपने स्मार्टफोन को 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया है। यह फोन 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसे यूएसबी टाईप सी के जरिये चार्ज किया जा सकता है। सैमसंग के दावे के अनुसार एक बार के चार्ज में Galaxy M31 स्मार्टफोन 48 घंटे की वॉयस कॉलिंग, 21 घंटे का इंटरनेट यूज़, 26 घंटे का वीडियो प्ले टाईम और तकरीबन 119 घंटे का म्यूज़िक प्ले टाईम देने में सक्षम है।
दमदार प्रोसेसर
Samsung Galaxy M31 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया गया है जो सैमसंग के ही वन यूआई 2.0 पर रन करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में (2.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर कोर्टेक्स ए73 + 1.7गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर कोर्टेक्स ए53) प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बना सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी72 एमपी3 जीपीयू मौजूद है।
ताकतवर रैम
Samsung Galaxy M31 को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन LPDDR4x RAM सपोर्ट करता है तथा दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यहां आपको कीमत की जानकारी भी दे देते हैं कि Galaxy M31 के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।



















