4000एमएएच बैटरी और 48एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Huawei P40 Lite E

Join Us icon

Huawei घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 26 मार्च को ग्लोबल मंच पर अपनी ‘पी40 सीरीज़’ को पेश कर देगी। इस सीरीज़ के तहत Huawei P40 और Huawei P40 Pro लॉन्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि कंपनी सीरीज़ के लाइट वेरिएंट को पिछले दिनों ही Huawei P40 Lite नाम के साथ स्पेन में उतार चुकी है, वहीं अब सीरीज़ के तहत एक नया डिवाईस Huawei P40 Lite E भी पोलैंड में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को हुआवई द्वारा पहले ही ग्लोबल वेबसाइट पर वाई7पी नाम के साथ लिस्ट किया जा चुका है जो शानदार लुक के साथ दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।

लुक व डिजाईन

Huawei P40 Lite E कंपनी का पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन है। इसकी लुक और डिजाईन की बात करें तो यह फोन बेजल लेस डिसप्ले सपोर्ट करता है जिसके तीन किनारें तो बेजल लेस हैं और नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। हुआवई पी40 लाइट ई की स्क्रीन पर उपरी बाईं ओर पंच-होल दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट है। फोन के बैक पैनल की बात करें तो यहां उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है। इसी तरह Huawei P40 Lite E के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है।

Huawei P40 Lite E launched in poland 48mp triple rear camera specs price sale

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Huawei P40 Lite E 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39 इंच की एलसीडी आईपीएस एचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के ही किरीन 710एफ चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी51 जीपीयू मौजूद है।

Samsung Galaxy A21 स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, लीक हुए रेंडर्स

हुआवई ने इस नए स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर एक ही वेरिएंट में लिस्ट किया है जिसमें 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Huawei P40 Lite E ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर मौजूद है।

Huawei P40 Lite E launched in poland 48mp triple rear camera specs price sale

Huawei P40 Lite E सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। हुआवई पी40 लाइट ई डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Huawei P40 Lite E को कंपनी की वेबसाइट पर Aurora Blue और Midnight Black कलर में दिखाया गया है। हुआवई पी40 लाइट ई को पोलैंड में PLN 699 कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह मूल्य भारतीय करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here