
साल 2020 शुरू होने से पहले ही Realme 6 सीरीज़ से जुड़े लीक्स आने शुरू हो गए थे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और सर्टिफिकेशन्स साइट से होते हुए इस सीरीज़ ने आज बाजार में एंट्री ले ली है। रियलमी ने आज इंडियन मार्केट में अपने स्मार्टफोंस की नई खेप उतार दी है। कंपनी की ओर Realme 6 और Realme 6 Pro स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिए गए हैं। पूरी दुनिया में से फोन सबसे पहले भारत में ही लॉन्च हुए हैं जो लो बजट में बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। डुअल पंच होल, स्नैपड्रैगन 720 और क्वॉड कैमरे जैसे फीचर्स Realme 6 Pro को बजट का बेस्ट फोन बनाते हैं। आईये जानते हैं इस स्मार्टफोन की खासियत
आर्कषक डिजाईन
Realme 6 Pro को कंपनी की ओर से अटरेक्टिव लुक व डिजाईन पर बनाया गया है। यह रियलमी ब्रांड का दूसरा ऐसा स्मार्टफोन है जो डुअल पंच-होल सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर बड़ी स्क्रीन दी गई है जो बेहद ही नैरो बेजल्स वाली है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर दो पंच-होल दिए गए हैं जिनमें सेल्फी कैमरा फिट है। रियलमी 6 प्रो के बैक पैनल की बात करें तो इसे लाइटिंग ग्रेडिएंट तकनीक पर बनाया गया है जिसपर छपी लेयरिंग और टेक्चर इसे आर्कषक लुक देते हैं।

फोन के रियर पैनल को सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने इस पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी है। रियलमी 6 प्रो के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिकल शेप में बना हुआ है। इसी तरह फोन के साईड पैनल्स पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। Realme 6 Pro के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट मौजूद है। बता दें कि यह फोन वॉटरप्रूफ डिजाईन पर बना है।
शानदार डिसप्ले
Realme 6 Pro को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.6 प्रतिशत का है। रियलमी का यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है जिसे कंपनी ने अल्ट्रा स्मूथ डिसप्ले का नाम दिया है। Realme 6 Pro की डिसप्ले 480निट्स ब्राइटनेस पर काम करती है तथा 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के मुकाबले यह 50 प्रतिशत तक ज्यादा बेहतर विजुअल क्वॉलिटी प्रदान करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।
पावरफुल कैमरा
Realme 6 Pro को कंपनी की ओर से 6 कैमरा सेंसर्स के साथ लॉन्च किया गया है। फोन के बैक पैनल पर जहां 4 सेंसर दिए गए हैं वहीं फ्रंट पैनल पर 2 सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Samsung GW1 सेंसर दिया गया है। यह एक वाइड एंगल कैमरा है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.3 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।

फोन के बैक पैनल पर एफ/2.5 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मौजूद है। इसी तरह Realme 6 Pro के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां मौजूद डुअल पंच होल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX 471 वाइड एंगल लेंस दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है।
दमदार प्रोसेसिंग
Realme 6 Pro को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। यह स्मार्टफोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर बना है जो 8एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर रन करता है। गौरतलब है कि Realme 6 Pro दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो इस चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। ग्राफिक्स के लिए रियलमी 6 प्रो में जहां एड्रेनो 618 जीपीयू दिया गया है वहीं यह स्मार्टफोन 5वीं जेनरेशन वाले क्वॉलकॉम एआई इंजन के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
रैम व स्टोरेज
Realme 6 Pro को इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसी तरह फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Realme 6 Pro के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की रैम दी गई है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन के तीनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी ने अपने फोन को LPDDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज से लैस कर बाजार में उतारा है।

लंबा पावर बैकअप
Realme 6 Pro में पावर बैकअप के लिए 4,300एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक से लैस है। बैटरी को यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि रियलमी 6 प्रो की बैटरी 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है तथा 60 मिनट के अंदर फोन फुल चार्ज हो जाएगा।
कीमत व सेल
Realme 6 Pro की कीमत की बात करें तो फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसी तरह रियलमी 6 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन आने वाली 13 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा इसके कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट से ओरेंज और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।



















