3 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा 16एमपी फ्रंट कैमरे वाला फोन

Join Us icon

अपने सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन्स के जरिये भारतीय यु​वाओं के बीच एक खास जगह बना चुकी ओपो सिर्फ इतने से ही नहीं रूकने वाली है। यह चीनी कंपनी जल्द ही एक और दमदार स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में उतारने वाली है और इस बार यह फोन होगा ओपो ए57। कंपनी के हवाले से मिली खबर में मुताबिकओपो अपना यह फोन फरवरी की 3 तारीख को भारतीय बाज़ार में उतारेगी।

इंटेक्स ने पेश किया कम कीमत पर 4जी फोन, जिसमें है 8एमपी कैमरा

ओपो इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा है कि कंपनी अपना स्मार्टफोन ओपो ए57 3 फरवरी को भारत में लॉन्च करेगी। फोन की फोटो शेयर करते हुए कंपनी ने लॉन्चिंग डेट के साथ ही ‘अनस्टोपेबल सेल्फी’ भी लिखा है, जो फोन के सेल्फी सेंट्रिक होने की बात बयान करता है।

आपको बता दें कि ओपो ने नंवबर 2016 में यह फोन चीन में लॉन्च किया था जहां इसे काफी पंसद किया गया। ओपो ए57 के स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत इसके कैमरा से ही करते हैं। इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो बेहतरीन सेल्फी एक्सपीरियंस देगा। साथ ही फोन में पीडीएएफ तथा एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

नोकिया 6 का सफेद संस्करण जल्द ही दूसरे देशों में भी होगा लॉन्च

ओपो ए57 2.5डी कर्व्ड ग्लास वाली 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन से लैस है। यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर पर आधारित है जो ओपो कलरओएस 3.0 स्किन के साथ एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है।

oppo-a57-1 91Mobiles

फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रोनो 505 जीपीयू भी दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर तथा डुअल सिम जैसे फ़ीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए इसमें 2,900 एमएएच की बैटरी दी गई है।

मी मिक्स की तरह सेरामिक बॉडी के साथ लॉन्च होगा शाओमी मी 6

रोज़ गोल्ड तथा गोल्ड कलर वेरिएंट में यह फोन चीनी बाज़ार में 1,599 चीनी युआन यानि तकरीबन 16,000 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। उम्मीद की जा सकती है कि भारत में भी यह फोन इसी रेंज में सेल के लिए जा सकता है।