
हाल ही में नोकिया ने नोकिया 6 मॉडल के साथ एंडरॉयड फोन सेग्मेंट में वापसी की है और आते ही कपंनी इतिहास लिखना शुरू कर दिया है। एचएमडी ग्लोबल द्वारा इस माह के शुरुआत में ही नोकिया 6 मॉडल को पेश किया गया था और 19 जनवरी को यह फोन पहली बार सेल के लिया था। जहां चंद मिनट में ही सभी यूनिट बिक गए। इससे पहले कपंनी ने नोकिया 6 के लिए रजिस्ट्रेशन मांगा था जहां 10 लाख से भी ज्यादा रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे। 26 जनवरी को यह फोन फिर से एक बार सेल के लिए गया था और फिर ऐसा ही हुआ। वहीं अच्छी खबर यह है कि अब जल्द ही नोकिया 6 माडल चीन के बाहर दूसरे देशों में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।
गिजमोचाइना वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया 6 का व्हाइट मॉडल जल्द ही चीन के बाहर दूसरे देशों में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। आज से यह फोन फिलिपीन्स में उपलब्ध हो चुका है। जहां आॅनलाइन वेबसाइट द्वारा सेल किया जा रहा है।
लेनोवो के6 पावर का 4जीबी रैम वेरियंट हुआ लॉन्च
इससे पहले भी नोकिया 6 के व्हाइट मॉडल की जानकारी आ चुकी है आशा है कि 26 फरवरी को इसका ग्लोबल वेरियंट लॉन्च होगा। जहां कंपनी भारत में भी उपलब्धता की जानकारी दे सकती है।
आसूस के इस फोन पर मिल रही है 5 हजार की छूट
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नोकिया 6 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट आधारित इस फोन में 4जीबी और 64जीबी की मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का दिया गया है। डाटा व कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।





















