
Samsung का नाम उन चुनिंदा ब्रांड्स में एक है जो अपने यूजर्स की हर समस्या का ध्यान रखता है और बेहतर सर्विस प्रदान करता है। लेकिन सैमसंग को कई बार अनचाही मुसीबतों से भी जूझना पड़ा है। इन दिनों फिर से सैमसंग के सामने ऐसी ही प्राब्लम आ खड़ी हुई है जहां इस कंपनी द्वारा यूजर्स को दी गई सहूलियत उल्टी ही पड़ गई। दरअसल सैमसंग ने अपने हिट स्मार्टफोंस Samsung Galaxy M31 और Galaxy A70 के लिए नई अपडेट जारी की थी, लेकिन किसी वजह से इस अपडेट में एक बग आ गया और जिस जिस सैमसंग यूजर के पास ये फोन था उसका फोन हैंग हो गया और चलना बंद हो गया।
Samsung ने Galaxy M31 और Galaxy A70 के लिए अप्रैल सिक्योरिटी पैच जारी किया था। गैलेक्सी ए31 में जहां यह पिछले दिनों ही आया है वहीं गैलेक्सी ए71 में महीने की शुरूआत में जारी किया गया था। इन दोनों ही स्मार्टफोंन पर जारी की गई नई अपडेट में बग आ गया और जिस भी यूजर ने अपने फोन में यह अपडेट इंस्टॉल की है, उन सभी का फोन खराब हो गया है। जगह जगह ये खबर आ रही है कि उनका सैमसंग फोन एक ही प्वाइंट पर फ्रीज हो जा रहा है और हैंग होकर कोई भी रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है

मीडिया रिपोर्ट्स के जानकारी मिली है कि Samsung Galaxy A70 में यह हाईवेयर मिसमैच की समस्या थी जब्कि Samsung Galaxy M31 में सॉफ्टवेयर से जुड़ी प्रॉब्लम है। दोनों ही फोन में यह नई अपडेट डाउनलोड किए जाने पर वह फोन हैंग हो रहे हैं। कई जगह लोग इसे फोन हैकिंग भी कह रहे हैं लेकिन सैमसंग ने इसके सिर्फ बग ही बताया है, जिसके ठीक किया जा रहा है। हालांकि जिस भी गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए31 यूजर ने यह अपडेट इंस्टाल नहीं की है उनके फोन सही काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : लॉकडाउन के तुरंत बाद Realme TV हो सकता है इंडिया में लॉन्च, अहम जानकारी आई सामने
देश में लगे लॉकडाउन के चलते सैमसंग से सर्विस सेंटर भी बंद है और कॉलसेंटर में भी सीमित स्टॉफ यूजर्स से बात कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यह समस्या और भी बिगड़ रही है। इस तरह के केस को रोकने के लिए Samsung ने अपने सभी यूजर्स को नई अपडेट अपने फोन में डाउनलोड व इंस्टाल करने के लिए मना किया है।
कुछ फोन हुए बंद
लगे हाथ आपको बता दें कि Samsung ने Galaxy M10, M10s और M20 इंडिया में डिस्कंटिन्यू करने का फैसला लिया है। सैमसंग ने गैलेक्सी एम 10, गैलेक्सी एम 10 और गैलेक्सी एम 20 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा दिया है। इसके अलावा ये डिवाइस अमेज़न इंडिया के माध्यम से खरीदने के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं जो कि इस बात की पुष्टि कर रहा है कि कंपनी ने चुपचाप इन डिवाइस को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। इन तीनों डिवाइस के बंद होने के बाद अब कंपनी के पास सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन Galaxy M30 बचा है। इस डिवाइस के 3GB रैम मॉडल की कीमत 9,685 रुपए है। वहीं, एम-सीरीज के अंदर फिलहाल इंडिया में Galaxy M30s, Galaxy M21, और Galaxy M31 मौजूद हैं।


















