
Vodafone Idea ने कुछ समय पहले अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए डबल डाटा की पेशकश की थी। डबल डाटा ऑफर में 249 रुपए, 399 रुपए और 599 रुपएके प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इन प्लान को कुल 22 टेलीकॉम सर्कल में पेश किया था, लेकिन अब यह ऑफर केवल 14 सर्कल में ही उपलब्ध होगा। आइए आगे जानते हैं कि अब किन सर्कल में मौजूद सब्सक्राइबर्स इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने अपने डबल डाटा ऑफर का ऐलान किया था। इन प्लान में Vodafone Idea सब्सक्राइबर्स को एक्स्टरा 1.5 जीबी डाटा दिया जा रहा है। लेकिन, अब कंपनी ने इस ऑफर में से 8 टेलीकॉम सर्कल को हटा दिया, जहां इस ऑफर को पेश किया गया था। इसे भी पढ़ें: TRAI ने Jio, Airtel, Vodafone Idea और MTNL की लगाई क्लास, जानें क्या है पूरा मामला
कंपनी की साइट के अनुसार जिन 8 सर्कल्स में यह प्लान उपलब्ध नहीं है। उनमें- अरुणाचल प्रदेश, बिहार, गुजरात, केरला, महाराष्ट्र-गोवा, नॉर्थ-ईस्ट, पंजाब और यूपी पश्चिम शामिल हैं। हालांकि, लॉन्च यह डबल डाटा ऑफर कुल 22 टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध कराया गया था।
बता दें कि है कि 249 रुपए, 399 रुपए और 599 रुपए के प्रीपेड रीचार्ज प्लान ग्राहकों को हर दिन 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाता था। यह प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध थे। बता दें, इन तीनों ही रीचार्ज प्लान में ग्राहक को प्रति दिन 1.5 जीबी डाटा मिलता है, लेकिन इस ऑफर के तहत ग्राहक को 1.5 जीबी और अधिक डाटा दिया जाता था। इसलिए इस ऑफर को डबल डाटा का नाम दिया गया था।
आपको बता दें कि 249 रुपए के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 28 दिन की वैधता मिलती है। वहीं, 399 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पर ग्राहकों को 56 दिन और 599 रुपये के रीचार्ज में 84 दिन की वैधता मिलती है। इसके अलावा तीनों प्लान में यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड प्लान, मिलेंगे ये शानदार लाभ
बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने एक कुछ समय पहले एक नई सर्विस शुरु की थी, जिससे मोबाइल रिचार्ज कराना आसान हो गया है। इस नई सर्विस के जरिए यूजर सिर्फ टेक्स्ट मेसेज (SMS) और अपने फोन से मिस्ड कॉल कर अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। बता दें कि वोडाफोन ने इस सर्विस को अपने 2G प्रीपेड यूजर्स के लिए शुरू किया है। लॉकडाउन के कारण 2G सब्सक्राइबर्स अपने मोबाइल को रिचार्ज नहीं करा पा रहे थे। इन्हीं यूजर्स की परेशानी को दूर करने के लिए वोडाफोन ने Quick Recharge नाम की सर्विस लॉन्च की है।



















