LG Velvet स्मार्टफोन 7 मई को होगा लॉन्च, इन शानदार फीचर्स के साथ देगा दस्तक

Join Us icon

LG काफी समय से नए स्मार्टफोन लाइनअप पर काम कर रही है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने अपनी नई सीरीज LG Velvet की घोषणा अपने ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में की थी। वहीं, अब ऑफिशियल तौर जानकारी सामने आ गई है कि इस फ्लैगशिप फोन वेलवेट को अगले महीने 7 मई को पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने कोरियाई YouTube चैनल पर एक टीजर वीडियो जारी कर लॉन्च डेट की घोषणा की है।

LG इस सीरीज का लॉन्च ऑनलाइन 7 मई को 10AM KST (इंडिया समय के अनुसार 6:30 am) पर किया जाएगा। यूट्यूब पर इस वीडियो में फोन के डिजाइन की झलक भी देखने को मिली है, जिससे पता अंदाजा लगाया जा सकता है कि एलजी वेलवेट सीरीज़ के स्मार्टफोन का डिज़ाइन कैसा होगा। वहीं, पहले ही फोन में दिए जाने वाले चिपसेट की पुष्टि कर चुकी है।
lg-velvet
ऑफिशियल तौर पर स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर के कैमरा लेआउट का डिजाइन सामने आ चुका है। इससे पहले कंपनी द्वारा जानकारी सामने आई थी कि एलजी वेलवेट सीरीज़ के फोन को ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और पीच वेरिएंट में पेश किया जाएगा। हालांकि, अब तक फोन की उपलब्धता और कीमत कोई जानकारी नहीं आई है।

बता दें कि कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर पहले ही जानकारी दे दी है कि इस सीरीज के फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी के साथ पेश करेगी। वहीं, माना जा रहा है कि यह गूगल असिस्टेंट के लिए दिया गया बटन होगा।
lg-velvel-phone
बता दें कि स्मार्टफोन के रियर पर मौजूद प्राइमरी कैमरा दूसरे कैमरा सेंसर के मुकाबले में थोड़ा उभार हुआ होगा। वहीं, रियर हिस्सा थोड़ा घुमावदार होगा। वहीं, बैक पैनल की तरह फोन का फ्रंट पैनल यानी स्क्रीन का हिस्सा भी घुमावदार होगा। साथ ही वॉल्यूम रॉकर बायीं तरफ और पावर बटन दायीं तरफ मौजूद होगा।

इसके अलावा फोन के बॉटम में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी जाएगी। साथ ही फोन मेें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जाएगा, जिससे साफ हो गया है कि फोन में सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here