Tecno ने लॉन्च किया सस्ता Spark 5 स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी है इसकी ताकत

Join Us icon

चीनी स्टार्ट-अप ट्रांससियन होल्डिंग्स ने अपने Tecno ब्रांड के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने Tecno Spark 5 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। यह डिवाइस पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए Spark 4 का ही अपग्रेड है। टेक्नो की स्पार्क सीरीज एक बजट सीरीज है इसलिए कंपनी ने टेक्नो सस्ते स्मार्टफोन स्पार्क 5 को कम कीमत के साथ शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इंडिया में फिलहाल इस डिवाइस को कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। आइए आगे डिवाइस की कीमत और दूसरी सभी जानकारी जानते हैं।

कीमत

यह टेक्नो कंपनी का बजट फोन है, जो Ghana में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने इसे GHS 720 में पेश किया जिसकी कीमत भारतीय रुपए में लगभग 9300 रुपए है। डिवाइस को Misty Grey, Vacation Blue, Ice Jadeite और Spark Orange कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इंडिया के साथ कंपनी इस फोन को दूसरे मार्केट में इसे कब लॉन्च करेगी, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : Infinix और TECNO की भी है तैयारी, Realme और Xiaomi को टक्कर देने ला रहे हैं सस्ता स्मार्ट टीवी
स्पेसिफिकेशन्स
teno-spark-5-launch
अगर बात करें Tecno Spark 5 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.6 इंच डिसप्ले के साथ 90.2 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया गया है। वहीं, फोन का पैनल 720 x 1600 पिक्सल रिजोल्यूशन है। कंपनी ने इस डिवाइस को पंच होल डिसप्ले डिजाइन के साथ पेश किया है।

इसके अलावा फोन में कौन सा ऑक्टा कोर चिपसेट है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा डिवाइस में 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 के साथ HiOS 6.1 पर कार्य करता है। इसे भी पढ़ें: Tecno ने लॉन्च किए दो सस्ते फोन Camon 15 और 15 Pro, इनमें है 5000mAh बैटरी, 48MP क्वॉड और 32MP सेल्फी कैमरा
spark-5
वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में प्राइमरी सेंसर 13मेगापिक्सल का है जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। चौथा कैमरा के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो ड्यूल LED फ्लैश के साथ आता है।

इसके अलावा रियर पर फिंगरप्रिंट रीडर भी है। फोन में फेस अनलॉक का भी ऑप्शन मिल दिया जा रहा है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G के साथ VoLTE और 3.5mm हेडफोन जैक है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here