Airtel का धाकड़ ऑफर, सिर्फ 98 रुपये में मिलेगा हाई स्पीड 12 जीबी 4जी डाटा

Join Us icon

लॉकडाउन के समय में सभी लोग घरों में रहने को मजबूर है। ऐसे वक्त में मोबाइल ही सबसे बड़ा टाईम पास का सहारा बना हुआ है। Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea के साथ ही सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL भी अपने ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है। कंपनियों की कोशिश है कि उपभोक्ताओं को कम कीमत पर ज्यादा फायदा दिया जाए, और इनमें इंटरनेट डाटा प्रमुख है। कस्टमर संतुष्टि के लिए अब टेलीकॉम कंपनी Airtel ने भी अपने यूजर्स के लिए नया ऑफर जारी किया है। एयरटेल की ओर से ग्राहकों को सिर्फ 98 रुपये में 12 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

Airtel ने 98 रुपये का यह कोई नया प्लान जारी नहीं किया है बल्कि अपने पहले से मौजूद 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में मिलने वाले फायदों को दोगुना कर दिया है। विस्तार में बताए तो एयरेल की ओर से कुछ समय पहले एक 98 रुपये का पैक पेश किया गया था। यह एक ऐड-ऑन पैक था जो सिर्फ इंटरनेट डाटा का ही बेनिफिट देता है। इस पैक को किसी भी प्लान वाला यूजर अपने नंबर पर एक्टिव कर सकता है। इस पैक में अभी तक 98 रुपये का रिचार्ज करने पर 6 जीबी 4जी डाटा दिया जाता था।

airtel offering 12gb 4g double data on 98 rupees data add on pack free offer reliance jio 101 benefits

लेकिन अब अपने उपभोक्ताओं तोहफा देते हुए एयरटेल ने इस पैक में मिलने वाले डाटा बेनिफिट को डबल कर दिया है। यानि पहले जहां रिचार्ज करने पर कंपनी की ओर से 6 जीबी डाटा दिया जा रहा था, वहीं अब Airtel यूजर्स को इसी कीमत पर 6 से दोगुना यानि कुल 12 जीबी 4जी इंटरनेट डाटा मिलेगा। यह ऐड-ऑन पैक 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है और कंपनी ने वैधता में कोई बदलाव नहीं किया है। एयरटेल ग्राहक नए बदलाव के बाद अब सिर्फ 98 रुपये के रिचार्ज पर 12 जीबी डाटा का लुफ्त उठा पाएंगे।

Jio ऐड-ऑन पैक से कितना है अलग

एयरटेल की तरह रिलायंस जियो ने भी अपने यूजर्स के लिए ऐसे ही ऐड-ऑन पैक जारी कर रखा है। जियो की बात करें तो कंपनी का ऐड-ऑन पैक 101 रुपये का है। इस पैक की वेलिडिटी भी 28 दिनों की है। एयरटेल जहां 98 रुपये के ऐड-ऑन पैक में सिर्फ डाटा बेनिफिट देता है वहीं Jio यूजस इस 101 रुपये के पैक में 12 जीबी इंटरनेट डाटा के साथ ही 1000 ऑफ नेटवर्क कॉलिंग मिनट का भी लाभ पा सकते हैं। ये मिनट नॉन जियो यानि Jio से किसी दूसरे नेटवर्क के नंबर पर फ्री रहेगी। यह भी पढ़ें : Jio लाया नया प्लान, 252GB डाटा के साथ मुफ्त मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

airtel offering 12gb 4g double data on 98 rupees data add on pack free offer reliance jio 101 benefits

Airtel 99 रुपये प्लान

एयरटेल की ओर से हाल ही में एक 99 रुपये वाला प्लान भी पेश किया गया था। इस प्लान की बात करें तो इसके अंतर्गत कंपनी की ओर से कुल 1 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी ले सकेंगे। इतना ही नहीं प्लान में यूजर्स को जी5, विंक म्यूोजिक और एयरटेल एक्सट्रीम सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जाएगा। अगर बात करें इस पैक की वैलिडिटी की तो वह 18 दिन की है। हालांकि, यह पैक सिर्फ झारखंड, कोलकाता, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, यूपी ईस्ट और पश्चिम बंगाल के सर्किल में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here