Jio लाया नया प्लान, 252GB डाटा के साथ मुफ्त मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Join Us icon

टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए 999 रुपए का एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। फ्री कॉलिंग, एसएमएस के अलावा कंपनी इस प्लान में कई एडिशनल बेनिफिट भी दे रही है। यह प्लान उन यूजर्स को काफी पसंद आएगा, जिन्हें ज्यादा डाटा की जरुरत पड़ती है। हालांकि, इस प्लान को बिल्कुल नया नहीं कहा जा सकता क्योंकि कंपनी 999 रुपए वाला प्लान पहले भी यूजर्स के लिए उपलब्ध था, जिसमें मिलने वाले बेनिफिट्स थोड़े अलग थे। आइए आगे आपको नए बेनिफिट्स और पुराने बेनिफिट्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

जियो ने इस बार 999 रुपए वाले प्लान को नए रंग रूप के साथ पेश किया है। इस प्लान की मुख्‍य खासियत है कि यूजर्स को प्रतिदिन 3GB डाटा दिया जा रहा है। जो कि वर्क फ्रॉम होने करने वालों के लिए एक बेहतरीन प्लान साबित हो सकता है। हालांकि, हाल ही में कंपनी ने 2399 रुपए के प्लान को वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स के लिए स्पेशल तौर पर पेश किया था। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio ने ग्राहकों को दिया झटका, बंद किया सबसे सस्ता पॉपुलर प्लान

jio-999-plan
999 रुपए वाले प्लान में मिलने वाले नए बेनिफिट्स

999 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 3जीबी डाटा मिलता है। इस हिसाब से कुल 252जीबी डाटा का लाभ इस ऑफर में दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट्स मिलते हैं। इन सबके इलावा 100 फ्री एसएमएस ऑफर और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

jio

999 रुपए वाले प्लान में पहले मिलते थे ये बेनिफिट्स

इसके अलावा अगर बात करें पहले मिलने वाले बेनिफिट्स की तो 999 रुपए वाले जियो के प्लान में पहले 90 दिन की वैधता थी और कुल 60जीबी का डाटा दिया जा रहा था। उस समय इस पैक में दैनिक डाटा उपयोग की कोई सीमा नहीं है, इसलिए यूजर्स एक दिन में चाहें तो पूरा 60GB डाटा उपयोग कर सकते थे। इसके अलावा इस प्लान में फ्री जियो-टू-जियो कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस का लाभ इस बार की तरह ही मिल रहा था। इसे भी पढ़ें: Jio के नए प्लान में मिल रहे 6000 कॉलिंग मिनट और 1600GB डाटा, जानें पूरी डीटेल

इस प्लान में डेली मिलता है 3GB डाटा

999 रुपए के प्लान के अलावा जियो के 349 रुपए की कीमत वाले प्लन में भी हर दिन 3जीबी डाटा दिया जाता है। लेकिन, इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। वहीं, प्लान में जियो नंबर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। जियो के अलावा दूसरे ऑपरेटर्स के नंबर पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट्स दिए जा रहे हैं। साथ ही प्लान में 100 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here