
रिलायंस जियो को अपनी मुफ्त सेवाओं के लिए शुरू से ही आलोचनाओं तथा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है। प्रतिद्वंदी कंपनियों ने जहां रिलायंस जियो को कोर्ट तक खींचना चाहा तो अपने कुछ ने अपने सर्वर पर जियो नेटर्वक को ब्लॉक तक करने कोशिश की। लेकिन यह नया साल जियो के लिए लकी साबित हो रहा है। ट्राई ने जहां रिलायंस जियो के सभी प्लान्स को नियमों पर खरा बताया है, वहीं एक ताजा रिपोर्ट में यह सामने आया है कि नेटवर्क कवरेज़ के लिहाज़ से रिलायंस जियो सबसे आगे है।
रिलायंस जियो के सभी प्लान है नियमानुसार: ट्राई
दरअसल वित्तीय सेवा व रिसर्च फर्म क्रेडिट सुइस इक्विटी रिसर्च ने अलग-अलग शहरों में मोबाइल इंटरनेट के डाटा नेटवर्क का सर्वे किया था कि किस कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन सर्वाधिक लोगों तक पहॅुंच बनाए हुए है तथा अच्छा नेटवर्क प्रदान कर रहा है। इस सर्वेक्षण के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क कवरेज के हिसाब से रिलायंस जियो अन्य कंपनियों के मुकाबले काफी आगे है।

इस फर्म ने 30 से अधिक शहरों में सर्वे कर वहां टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दी जा रही नेटवर्क कवरेज और स्पीड का आकलन किया किया था, जिसके बाद यह रिपोर्ट प्रसारित की गई है। सर्वे में पाया गया कि 80 प्रतिशत शहरों में जहां जियो ‘अच्छी’ नेटवर्क कवरेज प्रदान कर रही है वहीं अन्य कंपनियों द्वारा दी जा रही नेटवर्क कवरेज सिर्फ 30 प्रतिशत शहरों में ‘अच्छी’ श्रेणी में पाई गई।
लेनोवो के नए फोन की फोटोज़ लीक
सर्वे के अनुसार 4जी सेगमेंट में एयरटेल 12 एमबीपीएस से ज़्यादा डाउनलोड स्पीड देते हुए इस रेस में सबसे आगे है तथा वोडाफोन, आइडिया व जियो 7-8 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड देते हुए लगभग समान दायरे में है।
सैमसंग गैलेक्सी टैब ई 8.0 (2017) को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च
सर्वे में पाया गया कि मौजूदा समय में देश के कुल डाटा ट्रैफिक में से 90 प्रतिशत से ज़्यादा डाटा जियो के नेटवर्क के माध्यम से आ रहा है और 4जी सेगमेंट में बने रहने के लिए अन्य कंपनियों को अभी काफी काम करना बाकी है।





















