
इंडियन टेलीकॉम मार्केट में कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनिफिट्स देने की होड़ अभी भी कम नहीं हुई है। आज भी मोबाइल कंपनियां समय-समय पर नए रिचार्ज प्लान पेश कर रही हैं। यह न सिर्फ सस्ते हैं बल्कि इनमें कई सारी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। वहीं, पिछले कुछ समय से कंपनियों ने अपने ग्राहकों को लम्बे समय तक रोके रखने के लिए लॉग टर्म रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इसकी शुरुआत रिलायंस जियो ने की, लेकिन अब अन्य कंपनियां भी अच्छे लॉग टर्म प्लान लेकर आई हैं, जिसमें एयरटले और वोडाफोन भी शामिल हैं। इन लम्बे वैधता वाले रिचार्ज प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अनलिमिटेड काल और डाटा यूजर्स को मिलता रहेगा। इस वजह से यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने से टेंशन नहीं होगी। इसलिए हम आपके लिए Jio, Airtel और Vodafone के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की तुलना कर रहे हैं। इससे आपके लिए यह तय करना आसान होगा कि कौनसा प्लान आपके लिए अच्छा रहेगा।
Reliance Jio
सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की। इस प्लान को कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया था, जिसकी कीमत 2,399 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की मंथली कोस्ट 200 रुपए पड़ेगी। इसका मतलब 200 रुपए में यूजर्स को 60जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस मिलेंगे। वहीं, नॉन जियो नंबर्स के लिए 12000 कॉलिंग मिनट्स दिए जा रहे हैं। इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में यूजर्स को जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Airtel 98 रुपये या फिर Jio 101 रुपये, देखें किस कंपनी का प्लान दे रहा है दूसरे को पटखनी

Airtel
अगर बात करें एयरटेल के 2498 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में यूजर्स के लिए सभी नेटवर्क पर कॉलिंग बिल्कुल फ्री रहेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा (कुल 730GB डाटा) दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। अगर देखा जातरह जाता है। साथ ही ग्राहकों को हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

इसके अलावा इस प्लान में मुफ्त Zee5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, फोन के लिए एयरटेल सिक्योर मोबाइल सिक्योरिटी एंटी-वायरस सॉल्यूशन और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वहीं, पैक Wynk Music के प्रीपेड सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी के पास 365 दिन की वैधता वाला एक और प्लान है, जिसकी कीमत 2398 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, एसएमएस और वैलिडिटी 2498 रुपए वाले प्लान जितनी ही मिलती है। लेकिन, डाटा हर 1.5 जीबी ही मिलता है।

Vodafone
अगर बात करें वोडाफोन के की तो इसमें यूजर्स को 365 दिन के लिए रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं, यूजर्स को 100 एसएमएस रोज मिलते हैं। प्लान में वोडाफोन यूजर्स को एडिशनल बेनेफिट्स में वोडाफोन प्ले का 499 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन और ZEE5 का 999 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Airtel Vs Vodafone: जानें, 100 रुपए से कम में कौनसा रिचार्ज है बेस्ट

नोट: ऐसे में अगर आप कॉलिंग ज्यादा करते हैं तो वोडाफोन या एयरटेल का प्लान चुन सकते हैं। वहीं अगर डाटा ज्यादा चाहिए तो जियो और एयरटेल प्लान में फायदा है।





















