
Samsung Galaxy M01 और Samsung Galaxy M11 को लेकर काफी समय से खबर सामने आ रही है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-रिटेलर द्वारा जानकारी मिली है कि कंपनी ने इंडिया में अपनी ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के इन दो नए फोन Galaxy M01 और Galaxy M11 को लॉन्च कर दिया है। वहीं, कुछ लिमिटेड ऑफलाइन स्टोर्स पर यह डिवाइस सेल के लिए आ गए हैं। हालांकि, कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दोनों ही डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले दोनों ही डिवाइस ग्लोबल मंच पर लॉन्च किए जा चुके हैं।
कीमत
कंपनी ने Samsung Galaxy M01 को एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इस डिवाइस के 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपए है। वहीं दूसरी ओर Samsung Galaxy M11 मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M11 का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए होगी। वहीं गैलेक्सी एम11 के दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपए है। फिलहाल दोनों फोन कुछ ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए आ गए हैं। वहीं, कंपनी 2 जून से इन फोन को सभी स्टोर्स पर सेल के लिए पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A71: स्टाइलिश डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy M11 की स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी एम01 की ही बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 5.71 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है, जिसके साथ यह सैमसंग फोन क्चालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy M01 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर देखने को मिलेगा। इसी तरह सेल्फी के लिए गैलेक्सी एम01 में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में फेस अनलॉक फीचर के साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 5वॉट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Samsung Galaxy M11
यह फोन 6.4-इंच एलसीडी एचडी+ रिजोल्यूशन डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है। फोन में 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड वन यूआई 2.0 पर कार्य करेगा। उम्मीद है कि इंडिया में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A31 के बारे में जानें सबकुछ, चीनी ब्रांड्स को टक्कर देने 4 जून को होगा इंडिया में लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर होगा। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल एफ/2.0 अपर्चर वाला कैमरा होगा। वहीं फोन 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।


















